इस समय पूरे देश में गणपति महोत्‍सव की धूम मची हुई है। यूं तो लोगों को लगता है कि हमारे बॉलीवुड सितारे ही धूमधाम और गाजेबाजे के साथ गणपति का स्‍वागत और पूजन करते हैं पर जनाब आपको बता दें कि विघ्‍नहर्ता गणेश जी के महोत्‍सव को सेलीब्रेट करने में छोटे पर्दे यानि टीवी के सितारे भी कम नहीं हैं। इन दस तस्‍वीरों में देखिए टीवी सेलेब्रिटीज का गणपति महोत्‍सव।

दिव्यांका त्रिपाठी
आजकल टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने तो इस बार गणपति सेलीब्रेशन जमकर मनाया। अपने घर पर गणपति स्थापना और पूजा करने के बाद ये दोनों स्टार कपल तमाम सेलेब्रिटीज और एक्टर्स के घर गणपति दर्शन के लिए गए। इस दौरान दिव्यांका ने तमाम कोएक्टर्स के साथ बहुत सारी तस्वीरें शेयर कीं।

 

एकता कपूर
टीवी इंडस्ट्री की फेमस प्रोड्यूसर और सेलेब्रिटी एकता कपूर के घर पर उनके पापा फेमस एक्टर जितेंद्र और उनके भाई तुषार कपूर ने पूरे जोर शोर से गणपति वंदना और अर्चना की।

 

ऋत्विक धनजानी
पवित्र रिश्ता फेम एक्टर ऋत्विक धनजानी और एक्टर राकेश वशिष्ठ तो पूरे मौजमस्ती के मूड में गणपति महोत्सव को सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऋत्विक द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में ये दोनों एक्टर्स एक साथ ही गणपति को अपने लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'

मनीष पॉल
टीवी के पॉपुलर एक्टर और वर्सटाइल होस्ट मनीष पॉल भी इस साल अपने घर पर गणपति सेलीब्रेशन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को अपने घर पर इन्वाइट भी किया।

 

करण वाही
क्रिकेटर से मॉडल और टीवी एक्टर बने करण वाही ने भी अपने घर पर पारंपरिक विधि विधान के साथ गणपति की पूजा अर्चना की। ज्यादातर टीवी एक्टर्स ने बॉलीवुड सितारों की तरह गणपति सेलीब्रेशन में धूमधड़ाका नहीं किया और शांति के साथ मिलजुलकर गणेश महोत्सव मनाया।

 

ये हैं हिंदी फिल्मों के टॉप 10 वकील जिनके सामने हीरो भी पानी भरते हैं

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra