122 करोड़ की लागत से गावड़ी में तैयार होगा प्लांट

800 मीट्रिक टन रोजाना निकलता है शहर में कूड़ा

कूड़े से खाद और सीएनजी का होगा निर्माण

Meerut। शहर के कूडे़ की समस्या के निस्तारण के लिए निगम की कवायद जल्द नजर आएगी। निगम ने शहर के करीब 10 हजार टन कूडे़ के निस्तारण के लिए 122 करोड़ की डीपीआर को स्वीकृति मिलने वाली है। महाराष्ट्र की एक कंपनी द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन के बाद निगम ने इस योजना को फाइनल करने के लिए मुख्यालय भेजा था, अब मुख्यालय से भी इस डीपीआर को स्वीकृत कर बजट की पहली राशि भेजने की तैयारी की जा रही है।

बनेगी खाद और सीएनजी

गांवड़ी में शुरु होने वाले इस 122 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत महाराष्ट्र की एक आर्गेनिक री साइकलिंग कंपनी ने तीन माह पहले निगम को अपना प्रजेंटेशन दिया था। इस प्रजेंटेशन के बाद निगम को कंपनी का प्रस्ताव कूड़ा निस्तारण के लिए सही लगा और प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर मुख्यालय स्वीकृति के लिए भेज दी गई। अब तीन माह बाद इस प्रोजेक्ट को मुख्यालय ने हरी झंडी देते हुए बजट की पहली किश्त स्वीकृत कर ली है।

प्रतिदिन होगा निस्तारण

शहर से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 800 मीट्रिक टन कूडे़ का इस प्लांट द्वारा निस्तारण कर खाद और सीएनजी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गांवड़ी में एकत्र कूडे़ समेत मंगतपुरम और लोहियानगर के कूडे़ का भी इस प्लांट में निस्तारण होगा। कूड़ा कलेक्शन कर निगम द्वारा कंपनी को दिया जाएगा जिसके बाद बनने वाली खाद और सीएनजी का प्रयोग निगम करेगा।

प्रोजेक्ट की डीपीआर लगभग स्वीकृत हो चुकी है अगले माह से इस प्रोजेक्ट के तहत काम शुरु होने की उम्मीद है।

मनोज त्रिपाठी, लेखाधिकारी नगर निगम

Posted By: Inextlive