AGRA: बढ़ते टेम्परेचर ने पति-पत्नी के बीच झगड़ों में भी बढ़ोत्तरी कर दी है. इससे मामूली बातें भी क्लेश का कारण बन रही है. महिला थाने की हेल्प लाइन में आने वाले केसेज के रिकार्ड भी इस बात की गवाही दे रहे है. टेम्परेचर बढऩे से केसेज भी बढ़ रहे हैं. वहीं साइक्रिएटिस्ट के मुताबिक गर्मी से बढऩे वाले फ्रस्ट्रेशन और इरीटेशन से झगड़ों का दावत मिलती है.


बढ़ा केस का ग्राफगर्मी ने लोगों को इरीटेट और फ्रस्ट्रेटड कर दिया है। इसके चलते पति-पत्नी के बीच झगड़े भी ज्यादा होने लगे हैं। जरा-जरा सी बात पर मामले थाने तक पहुंचने लगे हैं। पहले जहां डेली चार से पांच केस महिला थाने पहुंच रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या सात से आठ तक पहुंच गई है। बढ़ा फ्रस्ट्रेशन सूरज की तपिश ने लोगों को बीमारियों की चपेट में लाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बढ़ते टेम्परेचर ने घर में होने वाले झगड़ों को भी बढ़ा दिया है। गर्मी का ही नतीजा है कि फ्रस्ट्रेशन बढऩे के चलते छोटी बात पर भी घर में झगड़ा होने लगा है। गर्मी ने सहनशक्ति को कम कर दिया और मामले महिला थाने में पहुंचने लगे हैं। मार्च के बाद महिला थाने में पहुंचने वाले केसेज भी अचानक से बढ़ोत्तरी हो गई है।

Month         year 2011     year 2012


Jan                 43               47Feb                 37               39March              45               51April                 60              50 (अब तक)              आने वाले कुछ दिनों में महिला थाने की हैल्प लाइन में केसेज की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्री से भी मामले यहां पहुंच रहे हैं। - उपासना सिंह, एसओ, महिला थाना ।

एडजेस्टमेंट डिसऑर्डर के चलते इस सीजन में फ्रस्ट्रेशन और इरीटेशन बढऩे से झगड़े ज्यादा होने लगते हैं। यह सब हीट के चलते होता है। - डॉ। केसी गुरनानी, साइक्रियाट्रिस्ट

Posted By: Inextlive