-बस विस्फोट की अफवाह से हड़कम्प मचा

-पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल कर घायलों को एडमिट कराया

KANPUR:

बिठूर में बुधवार की देर रात सेल्स मैनेजर के घर पर गैस गीजर धमाके के साथ फट गया। जिसमें सेल्स मैनेजर परिजनों समेत झुलस गए। वे कुछ समझ पाते कि आग ने और विकराल रूप ले लिया। घबराए परिजनों के शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने मौके पर जाकर किसी तरह आग को बुझाया। पुलिस ने भी मौके पर जाकर पड़ताल कर घायल लोगों को नर्सिगहोम में एडमिट कराया।

बिठूर के मंधना में रहने वाले अभय श्रीवास्तव प्राइवेट कम्पनी में सेल्स मैनेजर है। उनके परिवार में पत्नी कामना, भाई आनन्द और बहू है। बुधवार की रात को लाइट नहीं आ रही थी। सेल्स मैनेजर गैस की दुर्गन्ध आने पर गीजर चेक करने गए, तो उन्होंने देखा कि उसमें पानी गर्म हो रहा है। साथ ही गीजर से गैस का रिसाव हो रहा था। उन्होंने गीजर बन्द करने के लिए टार्च जलाई कि गीजर धमाके के साथ फट गया और आग लग गई। आग कुछ ही देर में बढ़ गई। जिसमें सेल्स मैनेजर, उनकी पत्नी, भाई झुलस गए। उनके शोर मचाने पर इलाकाई लोगों ने मौके पर पहौंच कर किसी तरह आग को बुझाया। इधर, कुछ अराजकतत्वों ने बम विस्फोट की अफवाह उड़ा दी। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंची तो उन्हें सच्चाई का पता चला। उन्होंने इलाकाई लोगों की मदद से घायलों को नर्सिगहोम में एडमिट कराया। एसओ ने बताया कि गैस रिसाव होने से गीजर फट गया था। जिसमें तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए है।

Posted By: Inextlive