RANCHI : आईटी हब बनने की दिशा में झारखंड ने एक कदम और बढ़ाए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नक्सल प्रभावित प्रखंडों में 30 ग्रामीण बीपीओ की सौगात दी। साथ ही 5000 लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। इस मौके पर सांकेतिक रूप से कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र और बीपीओ शुरू करनेवाली कंपनियों को प्रशस्ति पत्र दिये। मौका था राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित झारखंड आइटी कनक्लेव 2018 कार्यक्त्रम का। इस मौके पर सीएम ने कहा कि झारखंड डिजिटल क्त्रांति की दिशा में अग्रसर है। आइटी के माध्यम से न केवल काम में तेजी आयेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचैलियों पर भी लगाम लगेगी।

देश में दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमजी दिशा कार्यक्त्रम में झारखंड देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में 9.50 लाख लोगों को डिजीटल शिक्षा दी गयी है। इसमें 4.50 लाख ऑनलाइन परीक्षा में पास कर चुके हैं। मौके पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि सिल्ली में देश का पहला बीपीओ खुला है। वहां सैनेटरी नैपकिन का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 20 हजार बीपीओ खुलेंगे। उनसे एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे डिजिटलाइजेशन के माध्यम से राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इसे एक एक लहर, क्त्रांति जन आंदोलन बनाना है। यह सब प्रारंभ हो चुका है।

टेली मेडिसीन का फायदा

सीएम ने कहा कि प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से टेली हेल्थ का कार्यक्त्रम शुरू किया गया है। इसमें एक परिवार को डॉक्टर से साल भर में आठ बार बात करने और दवाएं मुफ्त दी जाती हैं। राज्य में बीपीएल परिवारों को ये सुविधा प्रदान करने के लिए प्रज्ञा केंद्रों को सहायता करेगी।

प्रज्ञा केंद्र में दस सीट वाला बीपीओ

राज्य सरकार हर प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से महिलाओं को दस सीटों वाले बीपीओ के लिए काम उपलब्ध कराएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होने कहा कि पूरे देश में ग्रामीण बीपीओ शुरू करने वाला झारखंड पहला राज्य है।

जुड़ चुके हैं नौ लाख युवा

आईटी साक्षर बन राज्य के पांच हजार से अधिक युवा युवाओं के लिए अवसर गढ़ रहे हैं। ये अब तक इस आंदोलन से 9 लाख से अधिक युवाओं को जोड़ चुके हैं। 20 हजार युवाओं को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा दी जा चुकी है। 20 बीपीओ शुरू कर झारखंड राज्य देश में अव्वल बन चुका है।

रांची में बनेगा बड़ा वीडियो

कार्यक्त्रम को संबोधित करते हुएने कहा कि एसटीपीआई को झारखंड सरकार पूरा सहयोग कर रही है। राज सरकार की आईटी नीति बहुत ही सराहनीय है। आईटी पॉलिसीए स्टार्टअप पॉलिसी एवं डिजिटल पॉलिसी राज्य के समग्र विकास में क्त्रांति लाएगी। आने वाले समय में राज्य के छोटे शहरों में भी बीपीओ स्थापित होंगे। रांची में भी एक बड़ा वीडियो बनाने के प्रस्ताव पर सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है।

एक मंच से 10 हजार फेसबुक पेज लांच

झारखंड आइटी कनक्लेव 2018 संबोधित करते हुए सीईओ सीएससी श्री दिनेश त्यागी ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर एक मंच से 10 हजार फेसबुक पेज लांच किया गया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में झारखंड राज्य में क्त्रांतिकारी कार्य हो रहे हैं। सीएससी झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। प्रज्ञा केंद्र, डिजिटल साक्षरता अभियान, एजुकेशन सेक्टर, टेलीमेडिसिन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं में झारखण्ड की जनता को सेवा दे रहे हैं।

Posted By: Inextlive