- राज बब्बर ने कहा-गिरिराज मानसिक रूप से बीमार

- सोनिया गांधी पर विवादास्पद कमेंट किया था गिरिराज ने

- भाजपा और गिरिराज पर खूब बरसे राज बब्बर

PATNA : गिरिराज मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज किसी पागलखाने में होना चाहिए। इलाज में जो भी खर्च आयेगा वो मैं वहन करूंगा। यह बातें अभिनेता और राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने कहीं। राज बब्बर शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने पटना पहुंचे थे। मालूम हो कि पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह सोनिया गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी दी थी।

भाजपा पर बरसे राज

सांसद राज बब्बर पटना में एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सम्मेलन 'इम्पॉर्टेस ऑफ वीमेन एजुकेशन' पर बोल रहे थे। मौके पर उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश की जनता को ठगती आ रही है। बीजेपी ने कहा था कि हमारी सरकार बनी तो काले धन की वापसी होगी और सभी इंडियन को क्भ्-क्भ् लाख रुपए दिए जाएंगे। सत्ता में आते ही भाजपा इसे भूल गई। उन्होंने कहा कि भाजप सिर्फ और सिर्फ संप्रदाय की ही राजनीति कर सकती है।

तो पूरा समाज शिक्षित होगा

सांसद राज बब्बर ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की शिक्षा का इम्पॉर्टेस बताते हुए कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रेमचंद मिश्रा, डा। शकील अहमद खां, अनिल शर्मा एवं संजय सिन्हा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद ने की।

Posted By: Inextlive