- तीन महीने पहले तय हुई थी मंगनी - लड़के वाले पहले मांग रहे थे आल्टो कार

- शादी के एक दिन पहले बढ़ा दी डिमांड, लड़की व पिता ने किया शादी से इनकार

आगरा। जहां समाज में एक ओर लोग सामाजिक बुराइयों को दूर करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ समाज में दहेज की मांग आज भी सबसे बड़ी बुराई के रूप में मानी जाती है। लेकिन शहर में एक ऐसी मर्दानी सामने आई जिसने अपने शादी के जोड़े को उस वक्त उतार फेंका जब उसकी शादी होने में कुछ ही वक्त रह गया था। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लड़के वाले उसके परिवार से दहेज के रूप में लाखों की रकम मांग रहे थे। अब हम तो उस लड़की को मर्दानी ही कहेंगे जिसने इतना साहसिक काम किया।

गरीब परिवार की है लड़की

लोहामंडी क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय फराना (काल्पनिक नाम) के पिता परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लड़की दो बहनों में बड़ी है। पिता ने उसकी मंगनी तीन महीने पहले मंटोला निवासी युवक से की थी। सभी लोग शादी को लेकर उत्साहित थे। परिवार ने तैयारियां शुरु कर दी थी।

दहेज में की थी कार की डिमांड लड़की पक्ष का कहना था कि लड़के ने शुरु से तीन लाख की कार की डिमांड की थी जिस पर परिजन राजी भी हो गए थे। लड़की के पिता का कहना था कि चाहे उन्हें कर्जा लेना पड़ता लेकिन वह कार दे देते। लेकिन शादी से एक दिन पहले डिमांड बढ़ा दी थी।

हो चुकी थीं सारी तैयारियां

सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। परिजनों ने सारी तैयारियां कर ली थी। उन्होने दहेज का अन्य सामान भी खरीद लिया था। सभी जगह शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। गुरुवार को उसकी शादी होनी थी। परिजनों ने मैरिजहोम भी बुक कर दिया था।

एण्ड टाइम पर डिमांड बढ़ गई

लड़की के परिजनों ने बताया कि शादी से एक दिन पूर्व ही उनसे कार के स्थान पर कैश मांगा गया था। वह कैश लेकर लड़के वाले के घर पहुंचे तो कैश लेकर लड़के वालों के घर पहुंच गए थे। इस बार लड़के वालों ने दस लाख की डिमांड कर दी। लड़की वाले इतनी डिमांड देखकर सकते में आ गए। उनके साथ बहुत ही विकट परिस्थिति थी, एक तरफ शादी का दिन बिल्कुल नजदीक और दूसरी तरफ बढ़ी हुई डिमांड।

जब फराना ने लिया साहसिक फैसला

फराना को जब पता चला कि उसके परिजनों से ज्यादा पैसे की डिमांड की जा रही है और पैसे देने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। उसे ऐसा पति नहीं चाहिए था जो पैसों का लोभी हो। उसके पिता ने भी इस मांग का पुरजोर विरोध किया।

परिजन पहुंचे थाने

इस मामले को लेकर परिजन थाना लोहामंडी पहुंच गए थे। वहां पर उन्होने पुलिस को सारी स्थितियों से अवगत कराया। पुलिस ने उनसे लिखित में मांगा था। परिजनों का कहना था कि अब वह बेटी की शादी उस लड़के से नहीं करेंगे। शादी से पहले उसकी यह हालत है तो शादी के बाद वह न जाने क्या करेगा।

दूसरी जगह शादी तय कर दी

इधर तो परिजनों ने शादी तोड़ दी लेकिन शादी तय हो जाने के बाद फिर तोड़ी नहीं जाती लड़की के हाथों में मेहंदी लगी थी। वह शादी का जोड़ा पहने बारात की बाट जोह रही थी। परिजनों ने स्थिति को सम्भालते हुए उसका सम्बंध रिश्तेदारी में अच्छी जगह तय कर दिया।

वर्जन

इस संबंध में लड़का पक्ष नहीं आया था और न ही लड़की पक्ष ने लिखित में कुछ दिया है।

बी के भाटी- इंस्पेक्टर लोहामंडी

Posted By: Inextlive