Patna: यह कहानी मुजफ्फरपुर रक्षा गृह की है. हर दिन किसी ना किसी लड़की की बारी होती है. हर दिन एक लड़की को बाहर भेजा जाता है. विरोध करती है तो उसकी पिटाई भी होती है. उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी जाती है. इन बातों का खुलासा तब हुआ जब बिहार वीमेन कमीशन की ओर से रक्षा गृह की जांच की गई.


केस वन - रोशनी (बदला हुआ नाम) कई महीनों पहले घर में सेक्सुअल हरासमेंट के कारण भाग गई। उसने बताया कि जैसे तैसे रक्षा गृह तक पहुंची। यहां पर ममता दीदी बहला फुसला कर दूसरी जगहों पर भेज देती थी। विरोध करने पर मारती भी है।केस टू  - पिंकी (बदला हुआ नाम) तीन महीने पहले यहां रक्षा गृह आई। घर से भाग कर यहां पहुंची पिंकी ने बताया कि यहां से ममता दीदी मुझे बाहर भेजती है। मारती भी है। हमलोगों को सुमन दीदी बाहर लेकर जाती है। केस थ्री - शादी का प्रलोभन देकर एक लड़का लड़कियों को रक्षा गृह से बाहर ले जाता था। रािगनी (बदला हुआ नाम) है। शादी का झांसा देकर हमें यहां से भेजा जाता था। लेकिन फिर वो लड़के हमें यहीं पर छोड़ जाते हैं। विरोध करने पर मारते भी है। रिपोर्ट में निकली कई बातें
वीमेन कमीशन की ओर से मेंबर गीता सिंह और मंजू कुमारी की टीम ने मुजफ्फरपुर रक्षा गृह जाकर जांच की। अलग-अलग लड़कियों को बुलाकर पड़ताल हुई तो पता चला कि हर लड़की सेक्सुल हरासमेंट की शिकार हो रही है। इस संबंध में कमीशन की मेंबर मंजू देवी ने बताया कि वहां पर 12 लड़कियां हैं, जिसमें से कुछ ऐसी भी हैं जो बोल नहीं पाती। तीन लड़कियों ने जब बयान दिया तो पता चला कि इनके साथ क्या हो रहा है। Past historyकुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर रक्षा गृह में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। एक लड़का इंद्रजीत ने एक लड़की को शादी कर इस रक्षा गृह में छोड़ कर चला गया। एक महीने तक वो लड़की यहीं पर रही। उसके बाद उस लड़की के साथ ममता देवी नाम की वार्डन जबरदस्ती उसे बाहर भेजने का प्लान बनाने लगी। बात महिला आयोग तक पहुंची तो इसकी जांच शुरू हुई।

Posted By: Inextlive