रोडवेज पर गुजारी पूरी रात, चोर ले गए बैग

भीरा की रहने वाली है लड़की, दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने सहेली लायी थी साथ

BAREILLY: एक लड़की को उसकी ही सहेली पुराने रोडवेज बस अड्डे पर छोड़कर चली गई। लड़की को पूरी रात बस स्टेशन पर ही बितानी पड़ी। जब सुबह पुलिस को सूचना मिली तो उसे कोतवाली लाया गया। लड़की सऊना, भीरा लखीमपुर खीरी की रहने वाली है। उसकी सहेली दिल्ली में काम दिलाने के बहाने उसे घर से लायी थी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। एसएचओ ने बताया कि शाम तक परिजन नहीं पहुंचे थे। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पूरी सच्चाई पता चल सकेगी।

साथ में लड़का भी था

लड़की ने बताया कि पूरनपुर, पीलीभीत की लड़की उसके गांव में आती थी। इसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हो गई। लड़की ने उसे दिल्ली में भ्000 रुपए महीने पर पॉलीथीन का काम दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर वह बिना किसी को बताए लड़की के साथ दिल्ली जाने के लिए सैटरडे शाम को निकल गई। उसके साथ एक लड़का भी था। लड़की ने बताया कि संडे शाम को लड़की ने उसे बस के नीचे पानी लेने के लिए उतार दिया। जब वह नीचे गई तो लड़की ने उसका बैग बस से बाहर फेंक दिया और लड़के के साथ बस में सवार होकर चली गई। लड़की का कहना है कि रात में उसका बैग भी किसी ने चोरी कर लिया।

परिजनों को दी गई सूचना

सुबह रोडवेज पर लड़की मिलने की सूचना पर पुलिस गई और उसे कोतवाली ले आयी। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने भीरा थाना पुलिस से बात की। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई, वहां से पता चला कि वह किसी युवक के साथ आयी है। फिलहाल लड़की को दो लेडी कांस्टेबल की देखरेख में कोतवाली में रखा गया है।

Posted By: Inextlive