RANCHI: चार दिन पूर्व अरगोड़ा इलाके में एक कोचिंग सेंटर में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। खुशबू नामक युवती अपने प्रेमी के साथ कई सालों से रह रही थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन, जब खुशबू ने लड़के पर शादी का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद खुशबू ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी।

क्या है मामला

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाउस नम्बर 62 में लिव इन में रह रही 19 वर्षीया खुशबू का शव उसी के कमरे के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था। युवती का परिवार रांची के सुखदेवनगर एरिया के मधुकम में रहनेवाले चिरमिरी की बहन थी। जबकि लड़का कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार स्थित गांधी चौक का रहनेवाला है।

रात 12 बजे तक जिंदा थी खुशबू

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया था कि रात के 12 बजे तक खुशबू उनलोगों के साथ ही थी। इस दौरान उसने खाना भी खाया। उस समय ऐसा नहीं लगा कि वह परेशान है। सुबह जब पड़ोस की महिला उठी और दरवाजा खोली तो देखा कि सामने वाले रूम जिसमें एक स्कूल का टीचर कोचिंग सेंटर चलाता है उसमें फांसी के फंदे से झूलती हुई खुशबू दिखाई दे रही है। पड़ोस की महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

प्रेमी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस की टीम आरोपी प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मौका-ए-वारदात से प्रेमी निहाल फरार हो गया है। बताया जाता है कि इस मामले में किसी रोमी नामक युवती का नाम आ रहा है। छानबीन करने पर पता चला कि रोमी खुशबू के परिवार से ही है। उसका इस कांड में कोई लेना-देना नहीं है।

Posted By: Inextlive