RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के गुरुवार को जारी इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स में बेटियों ने फिर परचम लहराया है। साइंस में जहां 49.71 परसेंट लड़कियां सफल रही हैं, वहीं लड़कों रिजल्ट 47.5 रहा है। कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट जहां 61.49 प्रतिशत रहा है वहीं, लड़कियों का 75.74 परसेंट। इस तरह दोनों ही स्ट्रीम में लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है। गौरतलब है कि इस साल ओवरऑल साइंस में जहां महज 48.34 परसेंट स्टूडेंटस ही पास हुए हैं वहीं कॉमर्स में सफलता का आंकड़ा 67.49 परसेंट है।

हर कैटेगरी में अव्वल

जैक इंटरमीडिएट रिजल्ट इस मायने में भी खास है कि हर जेनरल, ओबीसी, एसटी व एससी की सभी कैटेगरियों में बेटियों ने बेटों की तुलना में बेहतर रिजल्ट दिया है। साइंस में जेनरल कैटगेरी में लड़कियों का रिजल्ट 50.71 परसेंट रहा तो अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 61.34 परसेंट। इसके अलावा एससी में 45.82, एसटी में 36.96, पिछड़ा वर्ग में 55.40 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 61.43 लड़कियां सफल रहीं। इसी तरह कॉमर्स की जेनकरल कैटेगरी में 75.40, अत्यंत पिछड़े वर्ग में 84.19 परसेंट ,एससी में 70.19, एसटी में 71.92 और पिछड़ा वर्ग में 80.50 परसेंट लड़कियों सफल रही हैं, जो लड़कों से ज्यादा है।

साइंस में खराब रिजल्ट, कॉमर्स में सुधार

साइंस में जहां महज 48.34 परसेंट स्टूडेंटस ही पास हुए हैं वहीं कॉमर्स में सफलता का आंकड़ा 67.49 परसेंट है। पिछले साल से तुलना करें तो साइंस के रिजल्ट में चार परसेंट की गिरावट आई है तो कॉमर्स में सक्सेस का प्रतिशत 7 परसेंट बढ़ा है। इस साल साइंस में 92 हजार 405 स्टूडेंट्स में 44 हजार 677 रहे, वहीं कॉमर्स में 40 हजार 244 एग्जामिनीज में 27 हजार 164 स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल साइंस में के रिजल्ट में 4 परसेंट गी गिरावट आई है, जबकि कॉमर्स में 7 परसेंट पासआउट स्टूडेंट संख्या बढ़ी है।

साइंस में छठे व कॉमर्स में तीसरे पायदान पर रांची

जैक से साइंस में रांची जिला पूरे राज्य में छठे स्थान पर रहा है, जबकि कॉमर्स में रांची का तीसरा स्थान है। साइंस में रांची के 52.15 परसेंट स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। इनमें लड़कियों का परसेंट 55.90 व लड़कों का 50.23 है। वहीं कॉमर्स में 75 परसेंट स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। यहां भी लड़कों के 68.31 परसेंट की तुलना में 83.36 परसेंट लड़कियां सफल रही हैं।

Posted By: Inextlive