- पहले दिन 668 कैंडीडेट्स ने छोड़ा दिया पीसीएस मेंस का पेपर

LUCKNOW :

पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। राजधानी में 11 सेंटर्स पर एग्जाम कराया गया। उप्र लोक सेवा आयोग और जिला प्रशासन ने कैंडीडेट्स पर निगरानी के कड़े बंदोबस्त किए। किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए एग्जाम सेंटर्स पर वीडियो फोटोग्राफी के अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पहले दिन पहली पाली में सामान्य अध्ययन फ‌र्स्ट पेपर और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन का दूसरा पेपर आयोजित हुआ। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और सामान्य अध्ययन दूसरा पेपर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। राजधानी में इस परीक्षा के लिए 5585 कैंडीडेट्स रजिस्ट्रड थे। जिसमें से कुल 4917 कैंडीडेट्स एग्जाम में शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 668 कैंडीडेट्स ने एग्जाम छोड़ा।

काफी टफ था पेपर

परीक्षा देकर निकले कैंडीडेट्स ने बताया कि ओवर ऑल पेपर की बात करें तो इस बार पेपर पिछले सालों की तुलना में काफी टफ रहा। सामान्य अध्ययन का पार्ट काफी मुश्किल था। पॉलीक्टिकल और रीजनिंग भी टफ थीं। वहीं मैथ्स और दूसरे एग्रीकल्चर का पार्ट काफी आसान रहा था। कैंडीडेट्स ने बताया कि सामान्य अध्ययन के पेपर में उम्मीद था कि सभी सवाल 2018 के शुरूआत या फिर 2017 के लास्ट से जुड़े होंगे पर इस बार 20 से 25 सवाल 2015 से भी पूछे गए थे।

ओवर ऑल पेपर काफी मुश्किल था। पिछले सालों के तुलना में पेपर थोड़ा मुश्किल रहे है। दोनों ही पार्ट में 20 से 25 सवाल काफी टफ आए थे।

- अमित कुमार

बीते सालों की तुलना में इस बार का पेपर काफी अपग्रेड था। पिछले सालों के पैटर्न की बात करें इस बार काफी बदलाव किया है।

- अतर खान

पेपर काफी टफ आया। खासतौर पर सामान्य अध्ययन का के सवाल काफी मुश्किल रहे है। वहीं मैथ्स का पार्ट काफी आसान आया था।

- बिट्टु

पेपर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे की पेपर काफी पहले तैयार कर लिया गया था। सामान्य अध्ययन में बीते छह महीनों के सवालों के साथ 2015 से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

- राम प्रताप

Posted By: Inextlive