JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को वर्ष 2015 के लिए 'गोल्डेन पीकॉक एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट अवार्ड' देकर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली के होटल मेरेडियन में पर्यावरण प्रबंधन पर आयोजित 17वें विश्व सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से टाटा स्टील के महाप्रबंधक (वेस्ट बोकारो, टाटा स्टील) संजय रजोरिया ने ग्रहण किया। इस अवसर पर रजोरिया ने कहा कि 'यह अवार्ड जीतना हमारे लिए एक गौरव और उपलब्धि की बात है। टाटा स्टील ने हमेशा पर्यावरण के सम्मान एवं संरक्षण को अपने व्यवसाय की सफलता के लिए अनिवार्य माना है। कंपनी पर्यावरण के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहती है। यह पुरस्कार हमारी बेहद प्रतिबद्ध टीम की लगन, नई सोच और अथक प्रयासों का ही सकारात्मक परिणाम है और यह उसी टीम को समर्पित है। यह पुरस्कार कामकाज के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने की हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है और इससे हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी'। ज्ञात हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, भारत द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित गोल्डेन पीकॉक अवा‌र्ड्स पर्यावरण प्रबंधन के लिए पूरी दुनिया में कारपोरेट उत्कृष्टता का बेंचमार्क माना जाता है।

---------------

वाहन के धक्के से अधेड़ महिला का पैर टूटा

CHAIBASA : चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर स्थित टुंगलुई गांव के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से भ्भ् वर्षीय महिला दिसू हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। दिसू हेम्ब्रम को जख्मी हालात में लाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दिसू का एक पैर टूट गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम लगभग म् बजे दिसू हेम्ब्रम टुंगलुइ गांव के पास ही मुख्य सड़क को पार रही थी। इसी क्रम में एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे दिसू हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौका पाकर चार पहिया वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Posted By: Inextlive