- खुशी के मारे झूम उठे गांव वाले

- 10 रातों के बाद पुलिस को मिली सफलता

PATNA : फतुहा के सैदपुर और रानीपुर गांव के लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि सोमवार की सुबह उन्हें एक जबरदस्त सौगात मिलने वाली है। गांव वालों को वो सौगात पटना पुलिस कुख्यात गंगा पासवान उर्फ गोंगवा को गिरफ्तार कर मिली है। जी हां डर और आतंक के साये में जी रहे गांव के लोगों के लिए गोंगवा की गिरफ्तारी एक बड़ी सौगात है। उसकी गिरफ्तारी से लोगों के मन से डर के बादल छंट गए हैं। गांव के लोगों पर से अब गोंगवा के आतंक का साया भी खत्म हो गया। गोंगवा की गिरफ्तारी पर गांव के बच्चे हों या बूढ़े, सोमवार को सभी के चेहरे पर एक अजब सी रौनक थी। उनके चेहरे पर गजब की खुशी थी। ऐसा लग रहा था कि मानो कोई बड़ा जश्न मन रहा हो। खुशी के मारे गांव वाले झूम उठे। गोंगवा का आतंक और उसके साम्राज्य को खत्म करने के लिए महिलाओं ने एसएसपी मनु महाराज और उनकी टीम को दुआएं दी।

मेले जैसा था महौल

रानीपुर गांव से लेकर फतुहा थाना तक मेले जैसा माहौल था। हर कोई उस कुख्यात और उसके गुर्गो को देखना चाहता था, जिसने अपराध की दुनिया का बादशाह बनने की ठान रखी थी। इसके लिए हमेशा निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया दिया करता था। पिछले एक महीने से गोंगवा का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा था। लेकिन उस पर पटना पुलिस लगाम लगा चुकी है। गिरफ्तारी के बाद गांव के लोगों में एक अजब सा उत्साह था, जिस कारण वो गोंगवा को पुलिस से अपने हाथों में दिए जाने और मौके पर ही उस मार डालने की मांग उठने लगी।

क्0 रातों के बाद लगा हाथ

गोंगवा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस क्0 रात बीता चुकी है। क्क्वें रात में वह पुलिस के हाथ आया। इस बीच पुलिस ने कई रेड किए। कई लोगों को अलग-अलग जगहों से उठाया। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई। आखिरकार मेहनत रंग ले ही आई। इस ऑपरेशन में वैज्ञानिक तरीके खूब इस्तेमाल किए गए। चूंकि गोंगवा बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। ऑपरेशन को अंतिम रूप खुद एसएसपी मनु महाराज ने दिया। इस ऑपरेशन की कमान संभालने के लिए देर रात फ् बजे एसएसपी फतुहा पहुंच गए। फ्-ब् बजे के बीच में उन्होने टीम की कमान संभाल ली। इसके बाद का परिणाम सबों के सामने है।

Posted By: Inextlive