गूगल के मालिक 'सर्च' करेंगे नई बीवी
8 साल पुराना रिश्ता खत्म
गूगल को विश्व की सबसे बड़ी कंपनी बनाने वाले सर्गेई ब्रिन आखिरकार अपने निजी जीवन से हार गए। पिछले 8 सालों से पत्नी वोज्िसकी के साथ रह रहे ब्रिन अब अलग हो गए हैं। खबरों की मानें, तो आपसी मतभेद के चलते ब्रिन की पत्नी ऐने वोज्सिकी ने अपने 8 साल के वैवाहिक जीवन को बाय-बाय कह दिया। वैसे तलाक पर अंतिम मुहर लगाने वाले इस जोड़े के 2 बच्चे भी हैं। अब यह बच्चे किसके पास रहेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
क्या है तलाक का कारण
साल 2013 में ब्रिन के गूगल में ही काम करने वाली अमांडा रोजनबर्ग के साथ अफेयर के चर्चे काफी आए थे। तभी ब्रिन की पत्नी वोज्िसकी को इन दोनों की नजदीकियां रास नहीं आई और वह ब्रिन को छोड़कर अलग रहने लगी थीं। आपका बता दें कि, ब्रिन से पहले अमांडा रोज़नबर्ग गूगल के ही एक एक्सिक्यूटिव ह्यूगो बर्रा से साथ अफेयर चला चुकी हैं।
कहीं और इश्क फरमा रहे ब्रिन
वैसे बीवी से अलग होने के बाद ब्रिन आज-कल क्लीयर एक्सेस IP की फाउंडर निचोले शेनहन के साथ डेट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सर्गेई ब्रिन और उनकी बीवी ऐने वोज्सिकी का एग्रीमेंट साइन हो गया है इसलिए गूगल को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा. वहीं तलाक की रकम को पब्लिकली रिवील नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, सर्गेई ब्रिन करीब 30 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।