यूं तो गूगल मैप पर हम आप अपने आसपास मौजूद तमाम जरूरी और मनपसंद जगहें और स्पॉट्स खोज लेते हैं पर अब गूगल ने अपनी मैप सर्विस में दो कमाल के फीचर जोड़े हैं जो यूजर्स को खुद ही बताएंगे कि उनकी मनपसंद जगहें कहां है और वो वहां कैसे पहुंच सकते हैं।

Android और iPhone यूजर्स के लिए गूगल मैप ने शुरु किए नए फीचर

कानपुर। गूगल में पूरी दुनिया में अपने यूजर्स के लिए एक नई और अनोखी सर्विस शुरू की है, यह सर्विस गूगल मैप की नई अपडेट के साथ Android और iPhone यूजर्स को मिलेगी। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप में अब यूजर्स को दो नए कमाल के टैब दिखेंगे। पहला 'एक्सप्लोरर टैब' और दूसरा 'फॉर यू' टैब।

गूगल ने इसी साल मई में अपनी I/O डेवलप कॉन्फ्रेंस के दौरान गूगल मैप के इन अपकमिंग फीचर्स और फंक्शन के बारे में खुलासा किया था। इस फीचर द्वारा यूजर्स अपने आसपास होने वाली एक्टिविटीज, इवेंट्स, टॉप 10 फूड पॉइंट्स, म्यूजियम और शोज आदि के बारे में आसानी से जान पाएंगे क्योंकि गूगल मैप अपने खुद ही उन्हें बताता रहेगा। गूगल मैप अपने यूजर्स के तमाम प्रिफरेंसेस के आधार पर उनकी पसंद की जगहों, एक्टिविटीज और स्पॉट के बारे में उनकी लोकेशन के साथ जानकारी देता रहेगा।


यूजर को पर्सनल एक्सपीरियंस प्रदान करना है गूगल का लक्ष्य

द वर्ज ने बताया है कि गूगल मैप अपनी इस नई सर्विस के द्वारा यूजर्स को पर्सनल और कस्टमाइज एक्सपीरियंस प्रदान करना चाहता है। इसके द्वारा यूजर्स अपनी पसंद से मिलते-जुलते रेस्टोरेंट और स्पॉट्स के बारे में जान पाएंगे। जिनमें गूगल मैप आपको खुद बताएगा कि वाकई आप क्या पसंद करते हैं जो कि वहां मिल रहा है। इसके अलावा उन मनपसंद जगहों पर होने वाली अपडेट्स की भी जानकारी गूगल मैप देगा। यह सभी जानकारियां यूजर्स को 'एक्सप्लोरर टैब' और दूसरा 'फॉर यू' टैब के भीतर मिलेंगे। इस नए फीचर के साथ गूगल मैप एक नेविगेशन ऐप की तरह काम करता नजर आएगा।

बता दें कि गूगल Maps की यह सर्विस शुरुआती फेस में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान UK आदि देशों में शुरू हो चुकी है और कुछ ही दिनों में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले यूजर्स को उपलब्ध हो जाएगी।

अब इंस्टाग्राम पर वीडियो ग्रुप चैट के साथ पाइए अपना मनपसंद सेलिब्रिटी लुक, लॉन्च हुए ये नए फीचर

इतना इंटेलिजेंट है यह CCTV कैमरा, कि लाइव रिकॉर्डिंग में खुद ही पकड़ लेता है चोर को!

इस कैमरे द्वारा देख सकेंगे दीवार के आर पार, फिल्मों का झूठ आज हो गया सच!

Posted By: Chandramohan Mishra