लीजिए जी ऐसा भी होना था। एक ओर तो हल्‍ला मचा है विधानसभा चुनाव के नतीजों का वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट पड़ रही हैं उस पर भी भारी। अब आप सोच रहे होंगे कैसे। अजी वो बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया जो बन गई हैं। जी हां आप भी सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे कि गूगल ट्रेंड्स के सर्वे ने इस बात को साबित किया है। सच्‍चाई है कि 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' बनीं आलिया भट्ट की सर्चिंग इन चुनावी नतीजों पर भी भारी पड़ रही है। आइए देखें सच्‍चाई।


इस बीच का है ये सर्वे गूगल ट्रेंड्स सर्वे के मुताबिक 6 से 11 मार्च के बीच लोगों ने विधानसभा चुनाव से ज्यादा 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को सर्च किया है। फिल्म से जुड़े गानों, सीन और लेटेस्ट अपडेट्स को लोगों ने ज्यादा खंगाला है। याद दिला दें कि अभी फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ एक ही दिन हुआ है। 10 मार्च को पर्दे पर आई फिल्म का लोगों के बीच ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। पढ़ें इसे भी : जिस बिहारी अभिनेता को बॉलीवुड ने ठुकराया लातिन अमरीका ने अपनायाचुनावी नतीजों का ऐसा रहा सर्च स्टेटस


गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनावों के तहत पांच राज्यों में हुए वोटों की गिनती की जा रही है। इन राज्यों में उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है। फिलहाल शाम तक सभी राज्यों के चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे। वैसे इन परिणामों का भी लोगों के बीच बहुत क्रेज है। इसके बावजूद 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' क्रेज इसके बीच में ज्यादा है।  पढ़ें इसे भी : रामगोपाल वर्मा के साथ न सही स्क्रीन पर इनके साथ सनी लियोन की केमिस्ट्री खूब जमी'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' पर ऐसी रही सर्चिंग

गूगल ट्रेंड पर गौर करें तो 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजों को सिर्फ 7 राज्यों में सर्च किया गया। इन राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू और असम शामिल है। वहीं 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को देश भर में सर्च किया गया। इस क्रम में फिल्म का शो, रिव्यू और गाने सबसे ज्यादा सर्च किए गए।पढ़ें इसे भी : सामने आईं आलिया भट्ट की तस्वीरें जो ली गईं उनके बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma