SARAIKELA: एशिया कप आर्चेरी चैंपियनशीप स्टेज-थ्री में सरायकेला-खरसावां जिला के गोरा हो ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। गोरा हो राजनगर का रहने वाला है। गोरा हो को रिकर्व के टीम इवेंट में रजत पदक मिला है। गोरा हो इससे पूर्व भी एशिया कप आर्चेरी चैंपियनशीप के स्टेज वन व टू में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीत चुका है। गोरा हो ने तीरंदाजी की शिक्षा सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ द्वारा खरसावां के दामादिरी मैदान में संचालित केंद्र में किया था। कोच बीएस राव व हिमांशु मोहंती से तीरंदाजी के गुर सीखे। इसके पश्चात गोरा हो दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजी का बेहतर तकनीकी ज्ञान हासिल किया। हाल गोरा हो सेना के एसएससीबी के लिये खेलता है। गोरा हो की इस सफलता पर तीरंदाजी संघ के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला के डीसी छवि रंजन, एसपी चन्दन सिन्हा, तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उदय सिंहदेव, कोच बीएस राव,हिमांशु मोहंती आदी ने बधाई दी है।

Posted By: Inextlive