पुलिस ने चार कारोबारियों को दबोचा, दो फरार की तलाश

चार लाख की शराब बरामद, ट्रैक्टर- ट्राली से करते हेराफेरी

GORAKHPUR: बांसगांव के नाथूभैंसा बाजार में अवैध शराब का गोदाम पकड़ा गया। गोदाम में शराब स्टोर कर कारोबारी बिहार में सप्लाई देते थे। अवैध कारोबार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर गोदाम से चार लाख रुपए की हरियाणा की शराब, एक ट्रैक्टर-ट्राली, तमंचा और कारतूस बरामद किया। एसपी क्राइम ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। दो अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

जेल से छूटकर फिर शुरू किया कारोबार

गोरखपुर से होकर बिहार में शराब की खेप भेजी जा रही है। किसी ने क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी। बताया कि बांसगांव के भैंसा बाजार में कुछ लोग चार-पांच माह से गोदाम बनाकर स्टॉक रखा जाता है। हरियाणा की शराब की सप्लाई देने वाले खुद भी नकली शराब बनाते हैं। 30 सितंबर की रात पुलिस टीम भैसा बाजार में पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली पर कुछ लोग सामान लाद रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने गोली दागकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी में चार लोग पकड़े गए। दो अन्य वहां से फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से शराब की खेप लाकर बिहार में खपाते हैं। नकली शराब की खेप भी तैयार की जाती है। हरियाणा की शराब के साथ वह आसानी से बिक जाती है। सारा काम नाथूभैंसा निवासी धर्मदेव सिंह के इशारे पर होता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए रामशरण और श्रवण जायसवाल पहले भी अवैध शराब के कारोबार में जेल भेजे जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद वह अन्य लोगों संग मिलकर कारोबार में लग गए थे।

पुलिस ने इनको किया अरेस्ट

रामशरण प्रजापति, पिडि़यां, बांसगांव।

श्रवण जायसवाल, मुंडेरा बाजार, चौरीचौरा।

रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन, कूड़ाघाट, गिरधरगंज, कैंट

देवेंद्र सिंह, सहिजना, हरपुर बुदहट।

दो फरार अभियुक्तों की तलाश

नाथू सिंह भैंसा बाजार, बांसगांव

रणजीत मौर्य उर्फ चीनी, पिडि़य, बांसगांव

वर्जन

अवैध ढंग से गोदाम बनाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। चार लोगों को अरेस्ट करके शराब बरामद की गई। इस मामले की छानबीन चल रही है।

अशोक कुमार वर्मा, एसपी क्राइम

Posted By: Inextlive