- बस में महिला कंडक्टर के साथ सिर्फ महिला पैसेंजर्स ही करेंगी सफर

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: रोजाना रोडवेज बस में सफर करने वाली महिला पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। उनके लिए रोडवेज की ओर से एक नई बस सर्विस 'सखी' शुरू की जा रही है जिसमें सिर्फ महिला पैसेंजर्स ही सफर करेंगी। सबसे खास बात यह कि इस बस में कंडक्टर भी महिला ही होगी, जो महिलाओं के सफर को सेफ करने के साथ ही दोस्ताना भी बना देगा। अन्य शहरों में शुरू होने के बाद रोडवेज की ओर से इसके लिए यहां भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये सर्विस यहां से शुरू कर दी जाएगी।

नए साल से पहले मिलेगा तोहफा

इस सेवा को नवंबर से दिसंबर के बीच शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इसके पहले चरण में तीन सखी बसें सड़कों पर उतरेंगी। इन बसों कों विभिन्न रूट्स पर चलाया जाएगा। इसके बाद डिमांड को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से सबसे अधिक फायदा उन महिला पैसेंजर्स को होगा, जिन्हें अकेले सफर करना पड़ता है।

सेफ होगा सफर, नहीं लगेगा डर

बता दें, गोरखपुर से रोजाना करीब 55 हजार पैसेंजर्स रोडवेज बसों से सफर करते हैं। इनमें तमाम ऐसी महिला पैसेंजर भी होती हैं जो रोजाना सफर करती हैं। ऐसे में तमाम बार सीट से लेकर अन्य वजहों से महिला पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार छेड़खानी की घटनाएं भी उन्हें परेशान करती हैं। लेकिन अब रोडवेज की इस पहल से अकेली महिला को सफर के दौरान बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा।

यह भी जानें

- गोरखपुर रीजन में कुल बसों की संख्या 662

- अन्य डिपो की बसें मिलाकर रोजाना चलती हैं 1100 बसें

- रोडवेज बसों से रोजाना सफर करते हैं करीब 55 हजार पैसेंजर

- रोजाना 10 हजार से अधिक महिलाएं करती हैं अकेली सफर

- हर महीने तीन से चार महिलाएं हो रही हैं छेड़खानी का शिकार

वर्जन

सखी बस सेवा की डिमांड को देखते हुए इसे प्रदेश के विभिन्न शहरों में शुरू किया जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर में भी सर्वे का काम शुरू हो गया है। महिला पैसेंजर्स में यहां भी इसकी काफी डिमांड है।

- एसके राय, आरएम, रोडवेज

Posted By: Inextlive