- हर्ष फायरिंग के लिए लोगों ने प्रशासन और पुलिस के साथ ही माना खुद को भी जिम्मेदार

- थोड़ा सा भौकाल दिखाने के चक्कर में दे देते हैं जिंदगी भर का गम

GORAKHPUR:

चंद पल का भौकाल और थोड़ा सा लोगों का अट्रैक्शन। हर्ष फायरिंग करने वालों को सिवाए इसके कुछ और नहीं मिलता। मगर इसकी चपेट में आने वाली फैमिलीज को न सिर्फ जिंदगी भर का गम मिलता है, बल्कि उनके सपने चूर-चूर हो जाते हैं। इसके लिए प्राइमरी लेवल पर तो हम ही जिम्मेदार हैं। सिर्फ थोड़ी सी खुशी पाने के लिए हम दूसरों के सपनों से न सिर्फ खेलने की कोशिश करते हैं, बल्कि कई बार वह सपने छिन भी जाते हैं। इसलिए अगर इस 'बकवास बीमारी' से निपटना है तो पहले हमें खुद को ही सुधारना होगा, जिसके बाद ही मासूमों की जान नहीं जाएगी और लोगों के सपने हकीकत में बदल सकेंगे।

पुलिस-प्रशासन भी है जिम्मेदार

इसके लिए हम तो जिम्मेदार हैं ही साथ ही पुलिस और प्रशासन भी इसके लिए जिम्मेदार है। अगर वह अवैध असलहा रखने वालों की निगरानी करे और मैरेज हॉल में हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे, तो इससे न सिर्फ लोगों तक एक मैसेज पहुंचेगा, बल्कि उनके अंदर कार्रवाई भी डर बनेगा, जिससे वह ऐसा कदम उठाने से पहले कई बार सोचेंगे। इसके साथ ही उन्हें जहां भी हर्ष फायरिंग होती है, वहां पार्टी ऑर्गनाइजर के साथ ही मैरेज हॉल पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे इन घटनाओं पर लगाम लग सके।

Haridwar Kumar

जिम्मेदार तो पूरी तरह वह लोग हैं जो शस्त्र लेकर जाते हैं और साथ में जिसके घर और मैरेज हॉल में कार्यक्रम हो रहा है, उसकी भी यह जिम्मेदारी बनती है। जो पार्टी ऑर्गनाइज कर रहा है उसको चाहिए कि शस्त्र लेकर आने वाले व्यक्ति को बाहर ही रोक देना चाहिए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Vicky Kashyap

हर्ष फायरिंग में जो जानें जा रही हैं, उसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार तो हम हैं। अगर हम अपने वहां किसी को फायरिंग करने ही न दें तो ऐसा कुछ होगा ही नहीं।

Prasoon Tiwari

सीधे तौर पर पुलिस इसके लिए जिम्मेदार है। क्योंकि अगर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तो आदमी के अंदर कानून का डर पैदा होगा और ऐसी घटनाएं कम होंगी।

Somen Gupta

हर्ष फायरिंग से जा रही लोगों की जान के लिए वह लोग भी जिम्मेदार हैं जो लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए दूसरों की जान से खिलवाड़ करते हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Gaurav Gupta

इसके लिए मैरेज हाउस प्रशासन जिम्मेदार है, जो मनाही के बाद भी असलहाधारियों को अपने कैंपस में एंट्री करने की इजाजत देता है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि मैरेज हाउस पर भी सख्ती करें।

Anmol Gupta Sunny

हर्ष फायरिंग के लिए पुलिस जिम्मेदार है। पुलिस इन समारोह में सख्ती नहीं करती है और न ही कार्रवाई करती है। जिससे अप्रिय घटनाओं पर रोक नहीं लग पाती है।

क्त्रद्बह्लद्गह्यद्ध यह्वद्वड्डह्म

यह प्रशासन की लापरवाही है। अगर यह सही होते तो कभी जान ही नहीं जाती। हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्ती बरते।

क्कह्मड्डढ्डद्धड्डह्यड्डठ्ठद्ब ष्ठद्ग1द्ब

हर्ष फायरिंग के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। क्योंकि पुलिस अपने क्षेत्र के समारोह में नहीं घुस सकती है। जिससे ऐसी घटनाएं घटित नहीं होती हैं।

वाट्सएप

ष्ठह्म ड्डद्वड्डठ्ठ ष्द्धड्डह्वह्मड्डह्यद्बड्ड

शादी जैसी जगहों पर गोली-बारी शोभा नहीं देती है। बट लोग दिखावे के लिए वहां भी फायरिंग करने से बाज नहीं आते हैं। वह सिर्फ दिखावे के लिए ऐसा करते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

द्दड्डठ्ठद्गह्यद्ध स्द्धड्डह्मद्वड्ड

हर्ष फायरिंग में जा रही जान के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। लेकिन इसमें प्रशासन की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। वह इस पर विशेष रूप से ध्यान दें ताकि कोई शादी समारोह में कोई फायरिंग न कर पाए।

Posted By: Inextlive