-एक युवक की हालत गंभीर दोनों को निजी हॉस्पिटल में कराया एडमिट

-थाना सदर सेवला स्थित इंडियन बैंक का मामला

आगरा। थाना सदर सेवला में इंडियन बैंक में उस दौरान अफरा-तफरी जब सुरक्षा गार्ड की बंदूक से निकले छर्रे दो खाताधारकों को लग गए। तुरंत दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

एटीएम बनवाने गया था

नगला परसोती निवासी मोनू पुत्र गिर्राज सिंह, कमल पुत्र मक्खन सिंह रिश्ते के भाई हैं। दोनों का सेवला स्थित इंडियन बैंक में अकाउंट है। सोमवार की दोपहर दोनों बैंक गए थे। मोनू को एटीएम कार्ड बनवाना था जबकि कमल को रुपये निकालने थे। दोनों बैंक के अंदर फॉर्म भर रहे थे।

बंदूक फिसलने के बाद चली गोली

उस दौरान गार्ड उनकी मदद कर रहा था तभी कुछ जमीन पर गिरा। बैंक में तैनात गार्ड शिशुपाल सिंह निवासी राज नगर शाहदरा, एत्माद्उद्दौला नीचे झुका वैसे ही उसके कंधे पर लटकी दुनाली फिसल कर जमीन पर गिरी। गिरते ही फायर हो गया। उसमें से छर्रे निकल कर मोनू और कमल के लगे। दोनों वहीं गिर गए और चीखने लगे। फायर की आवाज और शोर सुन बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

हॉस्पिटल में कराया एडमिट

मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को आनन-फानन निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। मोनू के आंख के पास, पेट, पैर और हाथ में छर्रे लगे। कमल के पैर में छर्रे लगे। मोनू की हालत गंभीर थी। उसे आईसीयू में एडमिट किया गया। शाम को परिजन उसे जीजी हॉस्पिटल ले गए। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

परिजनों ने नहीं की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने अभी तक थाने में कुछ भी लिख कर नहीं दिया है। यदि परिजन कुछ देते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोनू के परिजनों का कहना बैंक की तरफ से उनकी पूरी मदद की जा रही है। बैंक मैनेजर व स्टाफ भी आया था। बैंक की तरफ से इलाज कराया जा रहा है। उन लोगों ने थाने में कुछ लिख कर नहीं दिया है। मोनू की हालत खतरे से बाहर है। कमल भी ठीक है।

Posted By: Inextlive