Gul Panag and Chetan Bhagat clash on Twitter
लेखक चेतन भगत यू तो अपने हास्य की भावना की वजह से काफी मशहूर है, लेकिन कई बार ये ऐसी गलती कर जाते है जो इन्हें शोभा नहीं देता। हाल ही में चेतन ने अपने ट्विटर पर अभिनेत्री गुल पनाग पर बहुत ही भद्दा मजाक किया है।चेतन ने ट्विटर पर लिखा है कि अगर गुल पनाह पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर गुल से शादी कर ले तो क्या वह गुल-गुल हो जाएंगी। हालांकि गुल पनाग भी जवाब देने में पीछे नहीं रही। उन्होंने कहा कि चेतन से ऐसी उम्मीद नहीं थी।वैसे चेतन को ऐसा मजाक नहीं करना था, क्योंकि हाल ही में गुल पनाग ने अपने दोस्त ऋषि अटारी से शादी की है और वह फिनलैंड में अपना हनीमून मना रही है।