-खुल्दाबाद में युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में भर्ती

-रोहित और अरविन्द नामक दो लोगों से हुई थी झड़प

ALLAHABAD: खुल्दाबाद एरिया में गुरुवार की रात तीन लड़कों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद उन्होंने शीबू नामक युवक को वहीं पर गोली मार दी और भाग निकले। पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। गोली उसके पेट को भेदती हुई निकल गई। इस मामले में पुलिस उसके साथ मौजूद दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई।

पांच भाईयों में छोटा

शीबू खुल्दाबाद के भुसौली टोला का रहने वाला है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा है। शीबू रात में अपने साथियों के साथ घर से निकला था। घर से करीब ख्00 मीटर की दूरी पर अरविन्द्र और रोहित नाम के दो लड़कों के साथ शीबू की किसी बात को लेकर झड़प हो गई। पुलिस की मानें तो करीब क्भ् मिनट तक उनके बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद किसी ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले वहां पहुंचे और शीबू को हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कोतवाली करेली, कोतवाली और खुल्दाबाद पुलिस के साथ पहुंच गए। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहां चर्चा रही कि छेड़खानी का विरोध करने पर ही शीबू को गोली मारी गई है। देर रात तक पुलिस शीबू के साथी अरविन्द और रोहित की तलाश में जुटी थी।

Posted By: Inextlive