-बरेली से 52, बदायूं से 28, शाहजहांपुर से 18, पीलीभीत से 16 बुज़ुर्गो को मिला रिजर्व कैटेगरी का हज पर जाने लाभ

-बरेली से 1020, बदायूं से 264, पीलीभीत से 238 और शाहजहांपुर से 228 आजमीनों को मौका

BAREILLY :

यूपी हज कमेटी ने कुरा (ड्रा)की लिस्ट जारी कर दी है। लखनऊ हज हाउस में करांदाजी की रस्म अदा कर यूपी के हाजियों के कुरा से कवर नम्बर निकाले गए। यह जानकारी हज सेवा समिति के पम्मी खां वारसी ने दी।

34,397 हज के थे आवेदक

बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने बताया कि यूपी हज कमेटी से 34,397 हज आवेदक के फॉर्म जमा हुए थे। 27,682 आजमीन का कुरा किया। जिसमें साथ ही रिजर्व केटेगिरी मिलाकर कुल 30,237 आजमीन का हज पर जाना तय हो गया है।

104 बुजुर्गो रिजर्व कैटेगरी में

70 प्लस के बुजुर्ग हज यात्री एक कम्पेनियन के साथ जाएंगे। यूपी से 70 प्लस 2473 बुज़ुगरें को इस बार मौका मिला है। जिसमें बरेली से 52, बदायूं से 28, शाहजहांपुर से 18, पीलीभीत से 16 बुज़ुर्ग हज पर जाएंगे। बरेली मंडल से 104 बुज़ुगरें को रिजर्व कैटेगिरी का लाभ मिला है।

2018 में गए थे 21 सौ आजमीन

बरेली मंडल से 1854 आजमीन की किस्मत चमकी है, जो अब हज सफर की तैयारियों में जुटेंगे। जबकि बरेली से 1020 बदायूं से 264 पीलीभीत से 238 शाहजहांपुर से 228 आजमीनों को नम्बर आये हैं। 2018 के हज सफर में बरेली मंडल से 2100 लोग शामिल हुए थे।

4160 वेटिंग लिस्ट में

वेटिंग लिस्ट में 4160 आजमीन हैं। राज्यों से सीटें खाली होने पर प्रतीक्षा सूची को क्लियर किया जाएगा। आजमीन ए हज अपने कवर नम्बर की जानकारी हज सेवा प्रभारी मोहसिन इरशाद से नम्बर 7055921786 और हेल्पलाइन प्रभारी नजमुल एसआई खान 8476910786 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिनका नम्बर कुरा में आ गया है वो लोग अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाएंगे। बरेली हज सेवा समिति फ्री मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Posted By: Inextlive