आज यानी कि 9 जुलाई को दुनिया को सिलाई मशीन से परिचय कराने वाले इलियस होवे का जन्मदिन है। इस मौके पर आइये उनके बारे में कुछ खास बातें जानें।


कानपुर। पहले भी लोग कपड़े पहनते थे लेकिन शायद आज की तरह फैशनेबल नहीं होते होंगे। 'इलियस होवे' नाम के एक अमेरिकी अविष्कारक ने दुनिया को सिलाई मशीन से परिचय कराया था। उन्हें लोग सिलाई मशीन के अविष्कारक के रूप में भी जानते हैं। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के मुताबिक, इलियस होवे का जन्म 9 जुलाई, 1819 को अमेरिका के स्पेंसर शहर में हुआ था। उन्होंने घर और फैक्ट्री में कपड़ों के उत्पादन में बड़ी क्रांति लाने में मदद की। बचपन से मशीनों का शौक
बचपन से ही मशीनरी में रूचि रखने वाले होवे ने अपनी शुरुआती जीवन में मशीनों के बारे में बहुत कुछ सीखा और अमेरिका के अलग अलग जगहों पर कॉटन मशीनरी कारखाने में काम भी किया। कपड़ों के कारखाने में काम करते करते उन्हें ऐसा लगा कि वह कपड़ा सिलने वाली मशीन को खुद ही बना सकते हैं। इसके बाद अपने जीवन के लगभग पांच साल उन्होंने सिलाई मशीन बनाने में बिता दिए। इसी तरह उन्होंने साल 1846 में 10 सितंबर को अपना सिलाई मशीन पेटेंट कराया था।अमेरिकी हिरासत केंद्रों में बीमारी और भूख से जूझ रहे शरणार्थी, ट्रंप प्रशासन ने रिपोर्ट को नाकाराबेच दिया पेटेंट राइट्स


अमेरिका में इस मशीन ने लोगों का ध्यान आकर्षित जरुर किया था लेकिन तब वहां इसे कोई भी व्यक्ति खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद इस मशीन के पेटेंट अधिकार इंग्लैंड में 250 पाउंड में बेच दिए। बाद में वह भी इंग्लैंड चले गए और इस सिलाई मशीन का उपयोग एक फैक्ट्री में ठीक से कपड़े सिलने के लिए किस तरह से किया जाये, इसपर लोगों को करीब एक हफ्ते तक ट्रेनिंग दी। इस काम के लिए उन्हें 5 पाउंड मिले थे। हालांकि, इंग्लैंड में धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती गई। बताया जाता है कि जैसे-जैसे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हुई, वह अपने परिवार को वापस अमेरिका भेजते रहे लेकिन जब वह आखिरकार सबकुछ छोड़कर वापस अमेरिका लौटे तो उनकी पत्नी का देहांत हो चुका था। इसके बाद खून के बड़े थक्के के कारण सिर्फ 48 साल की उम्र में वे भी दुनिया को अलविदा कह गए।

Posted By: Mukul Kumar