Agra: सिटी में अलसुबह से शिवालयों के घंटे बजने शुरू हो गए. शिवभक्तों की कतार ने सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब ला दिया. श्रद्धालुओंं ने भोलेनाथ को मनाने के लिए जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक भी किया. प्राचीन और आठ सौ साल पुराने राजेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया. शाम तक श्रद्धालु शिव के दर्शन और पूजा करने में व्यस्त रहे.


गूंजे जयकारे सावन के सोमवार का अपना अलग महत्व होता है। पहले सोमवार पर शमशाबाद रोड स्थित राजेश्वर मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने प्राचीन शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। मंदिर पर लगे मेले के दौरान बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। इसके साथ प्रमुख मंदिरों मन:कामेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, रावली मंदिर और कैलाश मंदिर पर भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा की। बाहर से आए कई कावडिय़ों ने शिव मंदिर में कांवड़ अर्पित करके भोलेनाथ को मनाया। यूथ की रही भीड़ शिव की पूजा करने के लिए मंदिरों में हर उम्र के लोग दिखे। मगर, सबसे ज्यादस यूथ की संख्या रही। कॉलेज जाने से पहले लड़के और लड़कियों ने मंदिर जाकर अपना शीश झुकाया। माना जाता है कि शिव की पूजा करने से पति अच्छा मिलता है। इसके चलते लड़कियों ने व्रत रखा और शिव का जलाभिषेक किया।लगा जाम
मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के चलते रावली मंदिर में काफी जाम लगा रहा। रावली मंदिर पर दर्शन करने के लिए भक्तों को लम्बा इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते छीपीटोला से लेकर कलक्ट्रेट तक व्हीकल्स जाम में फंसे रहे। राजेश्वर मंदिर के मेले के चलते मंदिर के आसपास के एरिया में भी लम्बा जाम रहा। पुलिस को काफी मशक्कत करके भीड़ को कंट्रोल करना पड़ा।

Posted By: Inextlive