- हरितालिका तीज पूजा की तैयारी पूरी, देर रात तक बाजार रहा गुलजार

-आज दोपहर तीन बजे तक ही है तृतीया, पर पूरे दिन रहेगा मान्य

PATNA CITY : सुहागिनों का पर्व है तीज। सुहागिन अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए ये पर्व करती हैं। मंगलवार को व्रत करने वाली महिलाओं ने नहाय-खाय किया और इसके बाद खरीदारी को निकल गई। पुरोहित विजय कृष्ण मिश्र ने बताया कि तीज के मुहूर्त में कोई समस्या नहीं है। व्रत प्रधान तिथि है। इसमें पूजा अपनी सुविधानुसार जब चाहें कर लें। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि मंगलवार अपराह्न तीन बजे से ही शुरू हो गई, जो बुधवार अपराह्न तीन बजे तक है। इसके बाद चौथ का प्रवेश हो जाता है। हालांकि बुधवार को उदयातिथि होने के कारण पूरे दिन तृतीया मान्य है। गुरुवार को चौथ होने के कारण प्रथम पूज्य गणेश के शिल्पी के देवता विश्वकर्मा की पूजा भी की जाएगी।

बिना पुरोहित के भी कर सकती हैं पूजा

पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि तीज में पुरोहित की भूमिका नहीं होती है। सुहागिन व्रती चाहें, तो खुद या फिर पुरोहित को बुलाकर भी पूजा करा सकती हैं। इसमें गॉड शिव व पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा की जाती है। फूल, भांग, धतुरा, बेल्वपत्र, फल, सुगंध, समी का वत्ता, दुर्वा, भस्म, रोली, चंदन, अच्छत, कपूर, हुमाद, धूपबत्ती, पकवान आदि का भोग अर्पित किया जाता है और कथा सुनी जाती है।

साड़ी, गहना व सौंदर्य सामान लेने की होड़

सुहागिन महिलाओं की भीड़ मुख्य रूप से ज्वेलरी व कपड़ा की दुकान पर लगी रही। कपड़े के थोक विक्रेता श्री धोली सती टेक्सटाइल्स के निशांत व रौनक सराफ बताते हैं कि ब्रासो वर्क किया, लेस बॉर्डर प्रिंटेड साड़ी, कैटलॉग साड़ी कट-पेस्ट की डिमांड अधिक है। जगमोहन लाल शिवरतन लाल के शशिशेखर रस्तोगी बताते हैं कि तीज पर महिलाएं नया ऑरनामेंट्स पहनना शुभ मानती हैं। सिल्वर का पायल, बिछिया, सोने का नथिया, नाक का जेवर से लेकर चूड़ी, हार, मंगलसूत्र आदि की खासा बिक्री हो रही है। मंगलवार को सोना ख्म्फ्00 प्रति क्0 ग्राम व चांदी ब्0 रुपया प्रति ग्राम रहा।

बढ़ गए फलों के तेवर

पूजा में केला, खीरा, सेव, अमरुद, नाशपाती, गगरा नींबू, रुख, नारियल की पूछ रही। एरिया के हिसाब फलों का दाम देखा गया। केला ख्0 से ब्0 प्रति दर्जन, सेव 80 से क्00 पर केजी, नासपाती 70 से क्क्0 पर केजी, गगरा नींबू क्भ् से फ्0 पर पीस, रुख क्भ् से ब्0 पर पीस, पानी का नारियल ख्0 से ब्0 पर पीस बिका। बांस को छील कर बना सुहाग का पेटारा ख्0 से ख्00 रुपया पर पीस बिका।

Posted By: Inextlive