- पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Hastinapur: गांव गणेशपुर में युवक ने दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छत पर सो रही थी बालिका

बुधवार को थाने पर बालिका के पिता ने गांव के ही आमिर खान पुत्र शकील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दस वर्षीय पुत्री मकान की छत पर सोई हुई थी। उसी दौरान नामजद युवक सुबह करीब तीन बजे उनकी छत पर पहुंच गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पास में सो रही उसकी दूसरी बेटी की आंख खुल गई तथा उसके शोर मचाने पर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Posted By: Inextlive