- जौनपुर के कारोबारी को बेचने जा रहे आठ किलो वजन के दो हाथी दांत संग दो तस्कर गिरफ्तार

- झारखंड व छत्तीसगढ़ से लाये थे हांथी के दांत

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस जानवरों के अंगों की तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। तभी तो दो दिन पहले शिवाला घाट से बाघ की खाल बरामद होने के बाद पुलिस के हत्थे चेतगंज में हाथी के दांत संग दो तस्कर चढ़ गए। तेलियाबाग इलाके से आठ किलो हाथी दांत के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि झारखंड और छतीसगढ़ से आने वाले जानवरों के अंगों की तस्करी वाया बनारस हो रही है। बरामद हाथी दांत की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।

चेकिंग में हुए अरेस्ट

इंस्पेक्टर चेतगंज राजीव रंजन ने बताया कि सूचना के आधार पर तेलियाबाग में चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बीच बाइक से दो युवक एक बैग लेकर आते दिखे। रूकने का इशारा करने पर दोनों तेजी से भागे लेकिन पुलिस ने पहले से ही घेरेबंदी कर रखी थी। जिससे दोनों पकड़े गए। तलाशी में बैग से आठ किलो हाथी दांत मिला। पकड़े गए तस्कर संतोष कुमार निवासी हजारीबाग, झारखंड व चोलापुर के विनोद पटेल ने बताया कि हाथी दांत वे जौनपुर के एक कारोबारी को बेचने जा रहे थे। कारोबारी हाथी दांत से बने सामानों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। बताया कि झारखंड व छत्तीसगढ़ में हाथी दांत की तस्करी का धंधा जोरशोर से चल रहा है वहीं से इसकी सप्लाई की जाती है।

Posted By: Inextlive