बॉलीवुड में वैसे भी स्‍टाइलिश आइकन्‍स की कमी नहीं है। उसपर जब बात हो स्‍टाइलिश बहनों की तो उसमें भी हमारा बॉलीवुड कहीं पीछे नहीं है। नहीं यकीन आता तो जरा गौर करिए सोनम कपूर और रिया कपूर की जोड़ी पर। दोनों बहनों को साथ में खड़ा देख लेंगी तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगी कि किसकी तारीफ पहले करें और किसकी बाद में। आइए आपको मिलाते हैं इंडस्‍ट्री में बहनों की कुछ ऐसी ही स्‍टाइलिश जोड़ियों से।


1 . करिश्मा कपूर और करीना कपूर कपूर खानदान की इन दो बहनों के नाम से तो आप बहुत अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। दोनों ने अपने-अपने समय में पर्दे पर खूब धमाल मचाया। इनके स्टाइल सेंस के तो लाखों लोगों मुरीद थे। आज भी जब मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की बात होती है तो लोलो (करिश्मा) और बेबो (करीना) दोनों का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों बहनें ट्रैडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही स्टाइल में बहुत खूब लगती हैं। पढ़ें इसे भी : 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जो हैं 40 पार फिर भी जलवा बरकरार3 . शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी


शिल्पा शेट्टी खुद भी बॉलीवुड में कुछ कम स्टाइलिश बनकर नहीं रहीं। ठीक ऐसी ही हैं इनकी बहन शमिता शेट्टी। दोनों बहनों की स्टाइल का कोई जोड़ नहीं है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि दोनों स्टाइल सेंस के मामले में एकदूसरे को टक्कर देने को तैयार रहती हैं। इसके बावजूद दोनों में बहुत प्यार है। 5 . प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड समेत अब हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल सेंस तो अब जग जाहिर है। वहीं उनकी बहन परिणीति चोपड़ा का स्टाइल सेंस भी कुछ कम नहीं है। दोनों ही स्टाइल के मामले में काफी बिंदास और सबसे हटके हैं।  

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma