चना एक ऐसी चीज है जिसे लोग कच्‍चे पक्‍के किसी भी तरह से खा सकते हैं। हालांकि अधिकांश लोग भुने चने को ज्‍यादा फायदेमंद मानते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। कच्‍चा चना भी पोषक तत्वों से भरा होता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। प्रोटीन नमी चिकनाई फाइबर्स कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट आयरन और विटामिन्स युक्‍त हरे चने का इस्‍तेमाल सब्जी चटनी आदि में किया जता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ ही और भी कई बड़े फायदे होते हैं। आइए जानें यहां पर क्‍या है हरे चने से होने वाले फायदे...


आंखों की रोशनी बढ़ती: हरे चने में विटामिन ई से भरपूर मात्रा में होती है। जिससे यह आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह बालों और त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।खून की कमी पूरी होती: जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है। उन्हें हरे चने का सेवन करना चाहिए। हरे चने में भरपूर मात्रा में आयरन होने से यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।  हड्डियां मजबूत हो जाती: हड्डियां मजबूत करने में हरा चना अहम भूमिका निभाता है। नाश्ते में रोजाना हरे चने को इस्तेमाल करना चाहिए। हरे चने में विटामिन सी की मात्रा होने से  हड्डिया मजबूत रहती है। हेल्दी रहने के लिए ऐसे करें दिन की शुरुआत, इन 5 चीजों से करें ब्रेकफास्टब्लड शुगर कंट्रोल में रहता:


ब्लड शुगर वाले मरीजों इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक हफ्ते में आधा कटोरी हरा चना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसे घटने बढ़ने का खतरा नही रहता है। हरे चने से सुंदरता बढती:

हरा चना प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है। यह कमजोरी दूर करने के साथ शरीर को उर्जा देता हैं। जिससे चेहरे पर सुंदरता आती है और पेट संबंधी समस्याएं मिट जाती हैं। ब्रेड का दही बड़ा खाया है आपने! बनाइए ब्रेड स्लाइस से ये आठ स्वादिष्ट डिशअब तो आप भी समझ ही गए हैं कि हरे चने के फायदे। ऐसे में आज से ही आप भी इसका सेवन शुरू करते है। जिससे हर पल जवां-जवां दिखने के साथ ही आप पूरे दिन एक्टिव भी रहेंगे।

Food News inextlive from Food Desk

Posted By: Shweta Mishra