4 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगा टीबी अभियान

Meerut। टीबी के रोग से देश को मुक्त करने के लिए क्षय रोगी अभियान की शुरुआत 4 सितंबर से की जाएगी। इस दौरान टीबी जिला टास्क फोर्स की बैठक में पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंर्तगत इसके बारे में जानकारी दी गई। जिला टीबी अधिकारी डॉ। एमएस फौजदार ने बताया कि इस सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। विभाग की ओर से यह अभियान 14 सितंबर तक चलेगा।

446575 लोगों के बीच से खोजे जाएंगे टीबी मरीज।

163 टीमें करेंगी घर-घर सर्वे।

40 केंद्रों पर होगी बलगम की जांच।

18 ट्रीटमेंट यूनिट।

900 डॉट सेंटर।

12 नोडल अधिकारी इस अभियान के लिए तैनात किए गए हैं।

34 सुपरवाइजर की देख-रेख में यह अभियान चलेगा।

2017 अगस्त में चले अभियान में 80 लोगों में टीबी पाया गया था।

इस चरण में 4 लाख लोगों की जांच हुई थी।

जनवरी 2018 में चले अभियान में 96 लोगों में टीबी पाया गया था।

इस चरण में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई थी।

लगातार बढ़ रहे मरीज

2013- 6349

2014- 6302

2015- 6536

2016-6698

2017-6898

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए शासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि यह अभियान टीबी के एक-एक मरीज तक पहुंचे।

डॉ। राजकुमार चौधरी, सीएमओ, मेरठ

Posted By: Inextlive