- फिर रिकॉर्ड कायम कर गया पारा, पहुंचा 44.5 के पास

- शुक्रवार को टूटा पिछले पांच साल का रिकॉर्ड

- गर्मी के कहर से जीवन ठहरा, लोग घरों में दुबके

- मौसम गरम होने के कारण बीमारियों ने भी सिर उठाया

- अस्पताल में बढ़ी मौसमी रोग से पीडि़त रोगियों की संख्या

Meerut: आसमान से बरस रही आग ने धरती पर जीवन झुलसा दिया है। पिछले कई दिनों से पारा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन शुक्रवार को पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर तापमान ब्ब्.भ् डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा बढ़ने का असर से शहर की अति व्यस्त रहने वाली रोड से लेकर गलियों तक वीरान हो गई। उधर, बढ़ रही गर्मी के कारण पब्लिक को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गायब बिजली, बदहाल पेय जलापूर्ति और मौसमी रोगों का हमला गरमी में जीवन को ओर कठिन बना रहा है।

मुसीबत का मौसम

जून के पहले वीक में आसमान से बरस रही आग का सामना पब्लिक ने किया। हर दिन पारे ने नया रिकॉर्ड कायम किया और जीवन को मुश्किल बनाया। मौसम गरम होने के असर से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई । वहीं, सुबह की सैर से लेकर खानपान तक पर इसका असर हुआ। हालांकि मई के अंत में हुई बूंदाबादी ने एक दो दिन के लिए प्रचंड गर्मी से राहत दी, लेकिन फिर सूर्य देव के तेवर उग्र होने से गर्मी का सितम पब्लिक को झेलना पड़ रहा है।

गरमी में बीमारी का कहर

मौसम गरम होने के साथ मौसमी रोगों ने भी पब्लिक के स्वास्थ्य पर हमला बोल दिया है। इस समय मलेरिया, डायरिया, हीट स्ट्रोक, आई फ्लू आदि रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में डायरिया का अधिक प्रकोप बढ़ा है और अब आंखों पर आईफ्लू रोग भी असर दिखा रहा है। जून के पहले सप्ताह में ही इन रोगों से पीडि़त रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

टूटा रिकॉर्ड

शुक्रवार इस साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने म् से क्क् जून तक अधिकतम तापमान ब्ब्-ब्भ् डिग्री सेल्सियस तक होने की घोषणा की थी। शुक्रवार को गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। अधिकतम तापमान ब्ब्.भ् डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। जबकि न्यूनतम तापमान फ्0.ब् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जून के पहले और दूसरे वीक में तापमान ब्ब्-ब्भ् डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा तीसरे वीक में बारिश की भी संभावना है।

डॉ। अशोक कुमार, नोडल अधिकारी, सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी

Posted By: Inextlive