हीट वेव से मिलेगी राहत, बारिश की सुगबुगाहट
रांची : राज्य के नौ जिले पिछले तीन दिनों से हीट वेव (लू) की मार सह रहे हैं. लेकिन अब रविवार से लोगों को इस मार से थोड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि रांची में अपराह्न बाद से ही आसमान में बादल छा गए. अलबत्ता पूरे दिन गर्म हवा से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग के निदेशक एसडी कोटाल के मुताबिक अगले तीन दिनों तक रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा व दुमका में बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे हल्की बारिश होने की उम्मीद है. जबकि मेदिनीनगर, देवघर व गिरिडीह में गरज वाले बादल बनने की संभावना है. यह भी बताया कि राज्य के दक्षिण, मध्य व उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज व तेज हवा के साथ-साथ वज्रपात का कहर भी आ सकता है. इन जिलों में सोमवार से मैक्सिमम टेम्प्रेचर में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के संकेत मिले हैं. इस बीच शनिवार को रांची व जमशेदपुर के मैक्सिमम टेम्प्रेचर में 4 व मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
शनिवार का टेम्प्रेचर (डिसे. में) शहर मैक्सिमम मिनिमन रांची 40.7 24.4 जमशेदपुर 42.0 26.6 डालटनगंज 43.8 25.8बोकारो 43.1 23.5
चाईबासा -- -- पाकुड़ 43.0 29.1 दुमका 42.4 26.8 शुक्रवार का टेम्प्रेचर (डिसे. में) शहर मैक्सिमम मिनिमम रांची 40.5 26.5 कांके 39.3 22.4 जमशेदपुर 42.8 25.4 मेदिनीनगर 45.0 26.7 चाईबासा 42.4 25.6 पाकुड़ 41.8 26.5 दुमका 41.2 23.3 गुरुवार का टेम्प्रचेर (डिसे. में) शहर मैक्सिमम मिनिमम रांची 41.8 25.7कांके 38.7 23.0
जमशेदपुर 42.5 25.7 मेदिनीनगर 44.6 26.2 चाईबासा 41.8 26.0 पाकुड़ 38.5 25.8 आर्द्रता की मात्रा (फीसद में) शहर अधिकतम न्यूनतम रांची 53 21 जमशेदपुर 64 32 मेदिनीनगर 33 24