आगरा। थर्सडे दोपहर आरबीएस इंटर कॉलेज से तीन स्टूडेंट्स को पुलिस ने अरेस्ट किया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, हॉकी और मिर्च पाउडर बरामद किया। थाना हरीपर्वत के आरबीएस कॉलेज के गेट पर तीन लड़के टहल रहे थे। उनकी हरकतें संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। वहां मौजूद थाना हरीपर्वत सिपाहियों ने उन्हें दबोच लिया। लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे आरबीएस के छात्र हैं। उसका बड़ा भाई राम(नेम चेंज्ड) का दो दिन पूर्व सहपाठियों से स्कूल गेट पर झगड़ा हो गया था। थर्सडे को राम को प्रैक्टिकल था। इसलिए वे बदला लेने आए थे। ऐसे में पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि आखिर क्या कार्रवाई करे। लड़कों के नादान कदम ने पुलिस को भी संशय में डाल दिया है। थाना पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Posted By: Inextlive