बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल इन दिनों बहुत खुश हैं। हों भी क्‍यों न मौका ही कुछ ऐसा है। दरअसल इतनी उपाधियों से सम्‍मानित हो चुकीं हेमा मालिनी को अब एक और नई उपाधि मिल गई है। उन्‍हें ये उपाधि दी है खुद उनकी बेटी अहाना देओल वोहरा ने। अहाना ने दिया है एक बेटे को जन्‍म। सो अब हेमा बन गईं हैं उनके इस बेटे की नानी।

कुछ ऐसी है जानकारी
हेमा ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर का हाथ थामा है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए हेमा मालिनी ने ट्विटर पर इस बात का संदेश दिया है कि अब वह नानी बन गईं हैं। उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही उनके लिए उनके फैन्स की ओर से बधाइयों का ताता लग गया है। ऐसे में हेमा ने अपने प्रशंसकों की ओर से बधाई संदेशों के लिए उनका धन्यवाद भी किया है।
हेमा मालिनी ने किया ट्विट
ड्रीमगर्ल ने ट्विट करते हुए कहा कि आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत शुक्रिया। हां, अहाना ने एक लड़के को जन्म दिया है और हम सब बहुत खुश हैं। अब मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि अहाना की बड़ी बहन एशा ने उनके लिए मार्च में गोद भराई का कार्यक्रम भी रखा था। उस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Thk u all for ur good wishes. Yes Ahaana has delivered a baby boy & we are all so thrilled! Mother & baba are fine!

— Hema Malini (@dreamgirlhema) June 11, 2015


2014 में हुई थी शादी
आपको बताते चलें कि अहाना भी अपनी मां की तरह बहुत अच्छी डांसर हैं, लेकिन वह सिर्फ ओडिशी डांसर हैं। 2014 में 2 फरवरी को दिल्ली के एक व्यवसायी  के साथ वह परिणय सूत्र में बंध गईं थीं। इनके पति का नाम वैभव वोहरा है। अब फिलहाल बेटे को जन्म देकर अहाना भी काफी खुश हैं और वो भी अपनी पूरी फैमिली के साथ मिलकर एक बड़ी पार्टी को प्लान कर रही हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma