बॉलीवुड की देसी गर्ल और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपडा़ ने पीएम नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर मात दे दी है। प्रियंका की लोकप्रियता मोदी से थोडी़ बहुत नहीं कहीं ज्यादा है। यकीन नहीं हो रहा तो यहां देखें सबूत...


प्रियंका चोपडा़ के फॉलोवर्स मोदी से ज्यादाकानपुर। प्रियंका चोपडा़ ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को लोकप्रियता के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल प्रियंका और मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की बात करें तो प्रियंका के फॉलोवर्स मोदी से कहीं ज्यदा हैं। प्रियंका के कुल 25 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स सिर्फ 13.5 मिलियन ही हैं। प्रियंका के फैंस की इंस्टाग्राम लिस्ट ही लंबी नहीं है बल्कि प्रियंका के पोस्ट और फॉलोइंग लिस्ट भी मोदी से कहीं ज्यादा है। प्रियंका ने अब तक टोटल ढा़ई हजार से ज्यादा पोस्ट किए हैं वहीं मोदी ने अब तक सिर्फ 205 पोस्ट ही किए हैं। इंस्टाग्राम पर तो मोदी प्रियंका की लोकप्रीयता के आसपास भी नहीं भटकते दिखते हैं। ट्विटर पर नरेंद्र मोदी ने मारी बाजी


बात करें अगर ट्विटर पर प्रियंका और मोदी की फॉलोवर लिस्ट की तो यहां मोदी ने बाजी मार ली है। ट्विटर पर प्रियंका की लोकप्रियता मोदी से बहुत कम है। जहां प्रियंका ज्यादा फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम क्वीन बन गई हैं वहीं मोदी ट्विटर के किंग हैं। ट्विटर पर प्रियंका के महज 23.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं मोदी के 43.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर प्रियंका सिर्फ नरेंद्र मोदी से ही नहीं ब्लकि बॉलीवुड के शहनशाह से भी पीछे हैं। ट्विटर पर अमिताभ के 34.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो प्रियंका की फैन लिस्ट से कहीं ज्यादा है। कुछ दिनों से बॉइफ्रेंड निक को लेकर चर्चा मेंप्रियंका चोपडा़ कुछ दिनों से अपने कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका निक को भारत लाईं और उनके साथ फैमिली ट्रिप पर गोवा भी गईं। वहीं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में निक के साथ अपने ट्रडिशनल लुक में भी नजर आईं। कई बार दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले दिखे। इसके बाद निक ने ब्राजील में स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी और उस वक्त प्रियंका ने ऑडियंस में बैठ कर एक नॉर्मल फैन की तरह उनका वीडियो बनाया और फोटो खींची। कहा जाता है कि दोनों इस साल हुए मेट गाला अवॉर्ड समारोह के दौरान मिले और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। प्रियंका चोपडा़ निक के हाथों में हाथ डाले आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट में पहुंचीं, देखें तस्वीरें

प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को मेंहदी सेरेमनी की दी बधाई, तो फैंस बोले निक से शादी कब करोगी

Posted By: Vandana Sharma