Meerut : शनिवार को कड़ाके की सर्दी में पहुंचे नेताओं ने अपने बयानों के ताप से माहौल को गरम कर दिया. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी लोकमंच के प्रमुख और राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के अलावा केबिनेट मंत्री बनकर शाहिद मंजूर भी शनिवार को ही मेरठ पहुंचे. नेताओं ने यहां विपक्ष पर जमकर व्यंग्य बाण चलाए. अमर सिंह ने जहां प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की वहीं स्मृति ईरानी ने पीएम और सीएम पर भड़ास निकाली. उधर शाहिद मंजूर भी विपक्षी दलों को निशाना बनाते नजर आए.


बर्खास्त हो सपा सरकारकभी सपा के खास रहे लोकमंच प्रमुख अमर सिंह शनिवार को दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंचे। अमर सिंह ने यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही सैफई में हुए कार्यक्रम को सरकार का नंगा नांच बताया। अमर सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह के साथ सीएम अखिलेश यादव पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सपा सरकार प्रदेश के लिए बड़ा खतरा है, इससे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।नकारा पीएम, नादान सीएम


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी ने माधवकुंज में आयोजित भाजपा झुग्गी झौपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि अब बदलाव का समय है। देश के पीएम और प्रदेश के सीएम में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही जनता के हित विरोधी है। जनता को बदलाव कर अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करना चाहती है। स्मृति ईरानी ने प्रदेश सरकार पर विकास विरोधी होने का आरोप भी लगाया। विपक्ष को मिलेगा जबाव

राज्य मंत्री से प्रमोशन पाकर केबिनेट मंत्री बने शाहिद मंजूर भी शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने भी प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर बखान किया। साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और बसपा पर प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश करने का आरोप भी लगााया। इस दौरान नेता ने नगर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

Posted By: Inextlive