Ranchi : रांची के लोगों को फिर से हॉकी इंडिया लीग के मैचों को इंज्वॉय करने का मौका आ रहा है. इसके लिए हॉकी प्रेमियों को कुछ महीनों तक करना पड़ेगा इंतजार.जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया लीग के सेकेंड एडिशन के लिए डेट अनाउंस कर दी गई है. जनवरी महीने में फिर से एचआईएल मैच शुरुआत होगी.

24 फरवरी को होगा फाइनल
हॉकी इंडिया के द्वारा फ्राइडे को एचआईएल के सेकेंड एडिशन की डेट अनाउंस कर दी गई है। 24 जनवरी को एचआईएल का इनॉगरेशन होगा और एक महीने तक अलग-अलग स्टेट के स्टेडियमों में मैच होने के बाद 24 फरवरी को फाइनल मैच होगा। एचआईएल में अभी छह टीमें खेल रही हैं, लेकिन इस साल कुछ और नई टीमों को जोड़ा जा सकता है। कुछ नए फ्रेंचाइजी भी इस एचआईएल के सेकेंड एडिशन में शामिल हो सकते हैं।

रांची राइनोज बना था विनर
रांची राइनोज एचआइएल फस्र्ट लीग का वीनर बना थौ। एचआईएल के कई मैच रांची में हुए थे और रांची में हीं एचआईएल का फाइनल मैच हुआ था। रांची के लोगों ने एचआईएल के हर मैच को इंज्वॉय किया था और अपने सपोर्ट से अपनी टीम का हौसला हमेशा बनाए रखा। अपने होम ग्राउंड पर रांची राइनोज विनर बना था।

146 कंट्रीज मे होगा टेलीकास्ट
एचआईएल फस्र्ट के क्रेज को देखते हुए सेकेंड एडिशन का और भी शानदार तरीके से आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को एचआईएल का इनॉगरेशन काफी भव्य होगा। इनॉगरेशन का टेलीकास्ट 146 कंट्रीज में होगा। एक साथ इसके भव्य इनॉगरेशन को 41 मिलियन लोग देख सकेंगे। स्टार स्पोट्र्स के द्वारा इनॉगरेशन का टेलीकास्ट किया जाएगा। पूरे मैच का भी प्रसारण स्टार स्पोट्र्स के द्वारा किया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग के फस्र्ट सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमों ने पार्टिसिपेट किया था। जिसमें इंडिया के अलग अलग स्टेट के करीब 70 प्लेयर्स शामिल हुए थे। दूसरे देशों के करीब 50 प्लेयर्स भी शामिल थे। इनमें आस्ट्रेलिया, न्युजीलैंड, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया और स्पेन के प्लेयर्स शामिल थे।

Posted By: Inextlive