एक्टर इरफान खान ने पिछले साल मार्च में खुद को रेयर टाइप का कैंसर होने का खुलासा किया था। इसके ट्रटीमेंंट के लिए वो करीब एक साल से न्यूयाॅर्क में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वहीं अब इरफान मुंबई वापस आ गए हैं और कहा जा रहा है कि उनका ट्रीटमेंट अब यहीं होगा।


कानपुर। इरफान खान बीते एक साल से न्यूयाॅर्क में अपने रेयर टाइप कैंसर का इलाज करा रहे हैं। वहीं अचानक ही उनके मुंबई वापस आने की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अब उनका आगे का ट्रीटमेंट मुंबई के अंधेरी में स्थित एक अस्पताल में होगा। वहीं फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके ट्रटीमेंट बीच में ही छोड़ कर इंडिया लौटने के पीछे जरूर कोई बड़ी बात है। कहा जा रहा है कि 2017 में एक्टर की रिलीज हुई हिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल बनने वाला है इसलिए वो भारत वापस आए हैं। हालांकि एक्टर से जुड़े सोर्स के मुताबिक उनकी हेल्थ अपडेट से लेकर उनकी अपकमिंग फिल्मों की जानकारी आगे जानें।जल्द लौटेंगे काम पर भी


मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इरफान के करीबी सोर्स ने बताया, 'इरफान खान मुंबई लौट आए हैं पर किसी को उनके आने की खबर नहीं दी गई है। कुछ लोगों को इस बारे मेंं पता तो है पर कनफर्म नहीं है। मुझे उनकी अच्छी हेल्थ की अपडेट और दोबारा काम पर लौटने की खबर मिली है। एक्टर जल्द ही शूटिंग पर लौटेंंगे।' मालूम हो 2018 में दीपावली पर उनकी घर वापसी की खबर जोरों पर थी। हालांकि इरफान कब आए और कब गए इसके बारे में किसी को कानोकान कोई खबर नहीं हुई। पिछले साल मार्च में इरफान ने खुद को हुए रेयर कैंसर के बारे में फैंस से साझा किया था।बन सकता है हिंदी मीडियम का सीक्वेल2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' एक काॅमनमैन की कहानी थी जो लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था। मालूम हो इस फिल्म में शानदार अभिनय करने के लिए इरफान खान को फिल्म फेयर के बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड मिला था। वहीं बाद में फिल्ममेकर्स ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो 'हिंदी मीडियम टू' के बारे में सोच रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि जल्द ही हिंदी मीडियम का सीक्वेल भी बनने के लिए तैयार है। हलांकि एक्टर का ट्रीटमेंट अब भी जारी है पर कहा जा रहा है कि वो जल्द ही शूटिंग पर भी लौटेंगे।इरफान खान बर्थडे: फिल्मों में पहचान बनाने के लिए किए हैं इतने स्ट्रगल, जानें इनके जीरो से हीरो बनने का सफर

'गले में एक बोर्ड टांग लूं, जिसपर लिखा हो, मैं कुछ दिन में मरने वाला हूं' : इरफान खान

Posted By: Vandana Sharma