- पहली बार आम जनता को गौ रक्षा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश

- योगी आदित्यनाथ ने किया गौमाता-राष्ट्र माता अभियान का शुभारंभ

GORAKHPUR : भारत कृषि प्रधान देश है और इसकी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। गाय कृषि के लिए रीढ़ का काम करती हैं। ऐसे में गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए। यह शंखनाद ट्यूज्डे को हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से गौमाता-राष्ट्र माता घोषित करने के लिए टोल फ्री नंबर का उद्घाटन करते समय सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है देश में गाय को गौमाता-राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बहस शुरू करना। अभियान के प्रचार के लिए हियुवा के कार्यकर्ता अपने-अपने एरिया में गाय पर सेमिनार आयोजित करेंगे और लोगों को जोड़ेंगे।

गौ यात्रा निकालकर जोड़ेगे अभियान से

टोल फ्री नंबर जारी करते समय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ई। पीके मल्ल ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर एक रिंग बजते ही फोन कट जाएगा। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति के नंबर पर एक मैसेज आएगा। व्यक्ति का नंबर हियुवा अपने रिकार्ड में दर्ज कर लेगा। इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए हियुवा ने गाजियाबाद और गोरखपुर में सेंटर बनाया है और अभियान की मानिंटरिंग की जिम्मेदारी ई। पीके मल्ल और मनीष श्रीवास्तव को दी गई है। उन्होंने बताया कि हम इस अभियान में आने वाले फोन कॉल्स की डेली रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस एक कापी संगठन को दी जाएगी और एक कापी हियुवा के मुख्य संरक्षक व सदर सांसद महंथ योगी आदित्यनाथ को दी जाएगी। इस अभियान का प्रचार करने की जिम्मेदारी हियुवा के कार्यकर्ताओं को दी गई है। इस दौरान भिखारी प्रजापति, उपेंद्र दत्त शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, अवधेश सिंह, विनय जायसवाल, सतीश वर्मा, पवन त्रिपाठी, डॉ। धर्मेद्र सिंह, लाल जी सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

हमारा देश कृषि प्रधान देश है। गाय हमारी संस्कृति और देश की सम़ृद्धि की रीढ़ है। देश का विकास तभी संभव हो सकता है जब गाय को देश में राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। हियुवा का प्रयास है कि गाय को गौमाता का दर्जा दिलाने के लिए आम जनता को भी जोड़ा जाए।

महंथ योगी आदित्यनाथ, सदर सांसद गोरखपुर

Posted By: Inextlive