इस वर्ष होली 21 मार्च को पड़ रही है। ज्योतिषीय गणनाओं और प्राकृतिक चिकित्सा में उपचार के लिए रंगों का विशेष महत्व है। हर प्रकार का रंग अपने भीतर एक प्रकार का गुण लिए होता है। अगर रंगों के गुणों का सही और सटीक इस्तेमाल हो तो इसके बहुत लाभदायक परिणाम हासिल होते हैं।

इस वर्ष होली 21 मार्च को पड़ रही है। हमारे जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। हर रंग अपनी तरह इस इंसानी जिन्दगी पर कोई न कोई असर जरूर छोड़ता है। साथ ही इन रंगों का असर हमारे भाग्य और फीलिंग्स पर भी पड़ता है। इस बारे में आचार्य वराह मिहिर ने ज्योतिष के सर्वांगीण पहलुओं पर विस्तार से अध्ययन व अध्यापन किया है।

उनके द्वारा होराशास्त्र पर लिखी गई ‘बृहज्जातक’ उनकी सर्वोत्तम रचना है। उन्होंने अपने ग्रंथ में राशि, ग्रहों के रंगों का वर्णन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह रंग किस प्रकार से मानव जीवन पर असर डालते हैं।

ज्योतिषीय गणनाओं और प्राकृतिक चिकित्सा में उपचार के लिए रंगों का विशेष महत्व है। हर प्रकार का रंग अपने भीतर एक प्रकार का गुण लिए होता है। अगर रंगों के गुणों का सही और सटीक इस्तेमाल हो तो इसके बहुत लाभदायक परिणाम हासिल होते हैं। जो जातक सही समय पर सही रंगों का सही प्रयोग करता है, उसका जीवन लय में होता है और अच्छे परिणाम हासिल होते हैं। इसलिए रंगो के त्योहार होली में अपने राशि के अनुसार रंग का चयन करना लाभप्रद होता है।

मेष राशि: लाल और पीला इस राशि के लिए सर्वाधिक शुभ रंग है। इनका इस्तेमाल करेंगे, तो आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

वृष राशि: सफेद तथा नीला रंग वृष राशि वालों के लिए सबसे अधिक अनुकूल है। यह रंग उनको सहजता प्रदान करते हैं।

मिथुन राशि: हरा और सफेद रंग मिथुन राशि के लोगों के लिए इस होली पर सबसे उपयुक्त है।

कर्क राशि: पीला, हरा और सफेद रंग के साथ कर्क राशि के लोगों को इस बार होली का त्यौहार मनाना चाहिए। ये रंग इनके चंचल स्वभाव को काबू में रख संयमी बनाएंगे।

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए शुभ रंग हैं गुलाबी, हरा और पीला। ये रंग इन राशि वाली की स्वभावगत प्रचडंता को काबू में रखने में कारगर होंगे। इन रंगों के प्रभाव से जीवन में सुख—समृद्धि मिलेगी। 

कन्या राशि: हरा, पीला और सफेद रंग आपके लिए सर्वोत्म रहेगा और आप इस का पूरा आनंद ले पाएंगे।

तुला राशि: सफेद, हरा और नीला रंग तो आपके लिए उत्तम है ही, इसके साथ ही आप बैंगनी और भूरा रंग भी प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: लाल, पीला, नीला, गहरा लाल या मैरून रंग ही वृश्चिक राशि के लिए उत्तम प्रभावदायक रहेगा।

धनु राशि: हरा, लाल और पीला रंग धनु राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा है। इस होली में इन रंगों का ही प्रयोग करें।  

मकर राशि: सफेद, लाल और हल्का नीला या आसमानी रंग इस राशि के लोग प्रयोग करें तो उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कुम्भ राशि: सफेद, लाल और नीला कुम्भ राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इन रंगों के प्रयोग से आपके काम बनेंगे।

मीन राशि: पीला, सफेद और हरा रंग मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में उत्साह और जोश का संचार करता है। इस होली पर इन रंगों का इस्तेमाल आपके लिए लकी साबित होगा।

— ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र

होली 2019: भद्रा के समय न करें होलिका दहन, जानें मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजन विधि

होली पर करेंगे ये काम तो आर्थिक हानि, वास्तु दोष और अन्य समस्याओं से मिलेगी राहत

 

Posted By: Kartikeya Tiwari