- शिवांगी संगीत महाविद्यालय में फाल्गुनी सांस्कृतिक संध्या

Meerut : रंग बिरंगी चुनरी ओढ़े होली के गीतों पर नृत्य करती छात्राओं ने सभी को मनमोहित कर दिया। शिवांगी संगीत महाविद्यालय की सांस्कृतिक संध्या में होली के मनमोहक गीतों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। प्रोगाम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष सीडी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ। मीनाक्षी शास्त्री, रजनीश बड़थवाल एवं नीता बड़थवाल रहे। इस दौरान कृष्ण की चुलबुली अदाओं नटखटपन और छेड़छाड़ का निराला अंदाज वाकई ही अद्भूत रुप था। वहीं कथक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित कर दिया। कार्यक्रम की निदेशिका ऋचा शर्मा रहीं एवं संयोजन राजा बलूनी ने किया। इस दौरान प्रेम शर्मा, रुचि बलूनी, अफजल अहमद, मोहम्मद फारुक, अदिति भारद्वाज, रंजीता, कोमल, अनिका, अंशू, नेहा, शैलेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

Posted By: Inextlive