Meerut : मध्यप्रदेश के छोटे से शहर जबलपुर से निकलकर म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम जमाने वाले अनिरुद्ध अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित हैं होना भी चाहिए क्योंकि उन्होंने डेब्यू सांग ही ऋतिक रोशन के लिए गाया है. दैनिक जागरण के डांडिया रास कार्यक्रम में पहुंचे अनिरुद्ध भोला ने आई नेक्स्ट संग बातचीत की.


आप जबलपुर से हैं, अपने करियर के बारे में बताएं?मेरे पापा गाना गाते थे, उन्हीं से सीखकर मैं मुंबई आया। मुझे सात साल मुंबई में हो गए हैं। मैंने पढ़ाई के साथ ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। अपने गानों के बारे में क्या खास बात लगी?मैं एक वर्सेटाइल सिंगर हूं। मैं पूरी दुनिया के सिंगर को फॉलो करता हूं। अपनी सिंगिंग में हमेशा कुछ नयापन लाने की कोशिश करता हूं। मैंने क्रिश थ्री का टाइटल ट्रैक और काइट्स के सांग फायर का इंग्लिश बीट्स गाई है। आपके मेंटर कौन हैं?मेरे मेंटर मो। रफी हैं, उन्हें मैं फॉलो करता हूं। किन एक्टर के लिए सांग गाना चाहते हैं?मैं रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के लिए सांग गाना चाहता हूं। ये सभी मेरे फेवरेट हैं। रियलिटी शोज के बारे में क्या कहेंगे?
रियलिटी शोज एक हद तक ठीक थे, लेकिन अब सिंगर्स की बाढ़ आ गई है, जिससे मुश्किल भी होती है। सिंगिंग का अगला दौर किसे मानते हैं और हनी सिंह के बारे में क्या कहेंगे?मेरे ख्याल से इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फार्म आने वाली है इंडस्ट्री में। हनी सिंह के तो क्या कहने। ही इज ऑसम। ही इज माई फेवरेट सिंगर। स्टेज शो पसंद है या फिर स्टूडियो?


स्टेज शो में तो आप कैसा भी गा सकते हैं, लेकिन स्टूडियो में आपको सांग फील करना पड़ता है।

Posted By: Inextlive