हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज की पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पहली बार दिया जाएगा सम्मान

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: हिन्दी साहित्य जगत में हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से एक ऐसी पुरस्कार योजना की शुरुआत की जा रही है जिसके जरिए साहित्य की अलग-अलग विधाओं में कुल 17.94 लाख रूपए की पुरस्कार राशि साहित्यकारों को प्रदान की जाएगी। खास बात ये है कि जहां पांच लाख रूपए का एकेडेमी का सर्वोच्च शिखर सम्मान गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान पहली बार प्रदान किया जाएगा। वहीं एकेडेमी युवा लेखकों को सम्मानित करने के लिए युवा लेखन सम्मान भी प्रदान करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार योजना को अपनी संस्तुति दे दी है।

पांच लाख का गोरखनाथ सम्मान

- हिन्दुस्तानी एकेडेमी का स्थापना दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष 29 मार्च को आयोजित किया जाता है। उसी दिन एकेडेमी की पुरस्कार योजना के अन्तर्गत साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

- सीएम योगी आदित्यनाथ की गोरक्ष पीठ के नाम पर सर्वाधिक पांच लाख रुपए का एकेडेमी का शिखर सम्मान गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

- वर्ष 2017 और वर्ष 2018 की सभी विधाओं की श्रेष्ठतम प्रकाशित पुस्तकों पर कुल नौ सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसमें गोस्वामी तुलसीदास सम्मान की पुरस्कार राशि 2.5 लाख रुपए है।

- सम्मानों के लिए संस्तुति पत्र आवेदन निर्धारित प्रारूप पर पुरस्कार संबंधी शीर्षक से सचिव हिन्दुस्तानी एकेडेमी के पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि दस मार्च तक है।

- आवेदन पत्र व संस्तुति पत्र का प्रारुप और पुरस्कार योजना की विस्तृत जानकारी एकेडेमी की वेबसाइट www.hindustaniacademy.com पर देखी जा सकती है।

-------

अन्य सम्मान व पुरस्कार राशि

- भारतेन्दु हरिशचंद्र सम्मान, दो लाख रुपए

- महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, दो लाख रुपए

- महादेवी वर्मा सम्मान, एक लाख रुपए

- फिराक गोरखपुरी सम्मान, एक लाख रुपए

- बनादास अवधी सम्मान, एक लाख रुपए

- कुंभनदास ब्रजभाषा सम्मान, एक लाख रुपए

- ईसुरी बुंदेली सम्मान, एक लाख रुपए

-------

इन विधाओं में मिलेगा मौका

- हिन्दुस्तानी एकेडेमी युवा लेखन सम्मान के तहत कविता, कथा साहित्य, निबंध व नाटक जैसी विधा में भी चार युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। नामित पुरस्कार की प्रत्येक विधा के लिए क्रमश: 11-11 हजार रुपए दिया जाएगा।

एकेडमी द्वारा पहली बार साहित्य की प्रत्येक विधा में पुरस्कार योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। समय की कमी होने की वजह से सम्मान समिति की ओर से यहीं पर अलग-अलग विधाओं में सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों का चयन किया जाएगा। जिन्हें स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

डॉ। उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष, हिन्दुस्तानी एकेडेमी

Posted By: Inextlive