>RANCHI:पलामू के पाटन थाना के नागेश्वर गांव के रविदास टोला में सोमवार की देर रात कुल्हाड़ी से काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शवों को पाटन-पंडवा थाना के सीमा पर सदबह नदी के किनारे फेंक दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया। मारे गए लोगों में नागेसर गांव के रविदास टोला निवासी ख्भ् वर्षीय चुनमुन राम,उसकी क्9 वर्षीया नवविवाहिता गर्भवती पत्‍‌नी सोनाक्षी देवी व भ्0 वर्षीया मां फूलकुमारी देवी शामिल हैं। इसमें स्व.चुनमुन राम के पिता राजमुनी गंभीर रूप से घायल हैं। हत्या का कारण अंतरजातीय प्रेम विवाह बताया जाता है। जानकारी के अनुसार ख्भ् वर्षीय विकलांग चुनमुन राम व सोनाक्षी घर से भागकर अक्टूबर ख्0क्ब् में जम्मू-कश्मीर में कोर्ट मैरेज कर लिया था। इससे पूर्व विकलांग चुनमुन राम व सोनाक्षी अप्रैल ख्0क्ब् में घर से भाग गए थे। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया था। इसके बाद युवक चुनमुन राम,उसके पिता राजमुनी राम व माता फूलकुमारी ने पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में आत्मसर्पण किया था। इस मामले में चुनमुन,उसके पिता व मां को जेल हो गई थी। कोर्ट ने सोनाक्षी को उसके पिता के हवाले कर दिया था। बताया जाता है कि तीन माह बाद राजमुनी व फूलकुमारी को तथा पांच माह बाद चुनमुन बेल पर छूट गए थे। इसके बाद पुन: अक्टूबर ख्0क्ब् में भागकर चुनमुन व सोनाक्षी ने जम्मू-कश्मीर में कोर्ट मैरेज कर लिया था। नवंबर में यह नवदंपत्ति गांव लौट कर रहने लगे। मृतक के पिता राजमुनी राम ने बताया कि इस बीच लड़की पक्ष की ओर से चुनमुन को जान से मारने की धमकी मिलती रही। उन्होंने मंगलवार को पाटन थाना पुलिस को दिए बयान में कहा है कि इन तीनों की हत्या लड़की के पिता विनय कुमार समेत जनेश्वर विश्वकर्मा,मुनारिक विश्वकर्मा,अमारिक विश्वकर्मा व चलितर विश्वकर्मा ने संगठन से मिलकर कराई है। राजमुनी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें चार लोगों को हत्यारोपी व पांच को हत्या कराने का आरोपी बनाया है। हत्यारोंपियों में छतरपुर थाना के पलवा गांव निवासी उग्रवादी संगठन से जुड़े सुरेश भुईयां व संतोष भुईयां,पाटन थाना के दुल्ही गांव निवासी मनोज व बीरेंद्र विश्वकर्मा का नाम शामिल हैं। हत्या कराने के आरोपियों में मृतका सोनाक्षी के पिता विनय विश्वकर्मा समेत जनेश्वर विश्वकर्मा, मुनारिक विश्वकर्मा,अमारिक विश्वकर्मा व चलितर विश्वकर्मा को नामजद किया है। अन्य अज्ञात के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई। इधर पाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनाक्षी के रिश्ते के चाचा आरोपी जनेश्वर विश्वकर्मा व मुनारिक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन थाना प्रभारी आरपी वाजपेयी ने बताया कि हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी कुल्हाड़ी सोनाक्षी देवी के चाचा बीरेंद्र विश्वकर्मा के घर से बरामद की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पलामू के एसपी मयूर पटेल,डीएसपी पीआर बरवार,प्रशिक्षु आइपीएस पवन कुमार पुलिस बल के साथ पाटन थाना पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

Posted By: Inextlive