- मैरेज पार्टी में शौकीनों ने बढ़ाया हुक्के का चलन

- गोरखपुर की पार्टीज के लिए लखनऊ से आ रहा हुक्का

GORAKHPUR : आजकल सिटी में होने वाली शादियों में एक भीनी-भीनी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है। हल्के-हल्के धुएं के झोंके में घुली ये खुशबू न तो किसी फूल की है, न किसी इत्र की। ये महक है कभी राज-रजवाड़ों की महफिल में शान से पिए जाने वाले हुक्के की। देशी अंदाज से इतर इस हुक्के में स्टाइल भी है तो डिफरेंट फ्लेवर्स का मजा भी। अपने शहर में भी हुक्के का जादू गोरखपुराइट्स पर धीरे-धीरे ही सही, पर शान के साथ चढ़ रहा है। मैरेज पार्टी में शाही अंदाज को बरकरार रखने के लिए अब हुक्का पार्टी का क्रेज बढ़ गया है।

फ्लेवर का तेवर खींच रहा अपनी ओर

सिटी में यूं तो गिने-चुने लोग ही पर्सनली हुक्का यूज करते हैं, वो भी गाहे-बगाहे ही हुक्के का मजा लेते थे। मैरेज पार्टी में हुक्के का चलन अभी नया है, लेकिन लोगों को भा खूब रहा है। शानदार डिजाइन और उसपर अनलिमिटेड फ्लेवर्स की मौजूदगी हुक्के को सबका फेवरिट बना रही है। एप्पल, स्ट्रॉबेरी, मैंगो, ब्लूबेरी, आरेंज जैसे फ्लेवर्स हुक्का पीने का मजा कई गुना बढ़ा देते हैं।

Flavours in demand

1. Double Apple

2. Mint

हुक्का स्टाल लगाने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर मोबाइल हुक्का का चलन नहीं आया है। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली सहित कई अन्य जगहों पर पार्टीज में मोबाइल हुक्का यूज किया जाता है। हुक्का का कंस्ट्रक्शन मुरादाबाद में होता है, वहीं से हुक्का सेट मंगाया जाता है। पप्पू ने बताया कि रुस्तमपुर में स्टाल पर लगा हुक्का फ्म् सौ रुपए में खरीदा गया है।

3. Bubble Gum

4. Pan Rasna

5. Vanilla

6. Peach

7. Grape

8. Orange

9. Mango

10. Blueberry Muffin

कश लगाने को लगती है लाइन

सिटी में होने वाली मैरेज पार्टी में मेहमानों के लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। खाने-पीने की व्यवस्था होने के साथ गेस्ट के लिए हुक्के का स्टाल लगाया जा रहा है। देशी हुक्के से इतर क्लासिक डिजाइन देखकर लोगों की दीवानगी बढ़ गई है। मैरेज पार्टी में हुक्का कल्चर नया है, इसके बावजूद लोगों में इसे टेस्ट करने की ललक साफ देखी जा रही है। यूथ हों या अधेड़, सब हुक्के का कश लगाने के लिए लाइन तक लगा लेते हैं।

लखनऊ से ला रहे हुक्का, क्0 हजार से उपर रेट

मैरेज हॉल से जुड़े लोगों का कहना है कि पार्टी के लिए हुक्का की एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है। लखनऊ की फर्म यहां पर हुक्का उपलब्ध कराती है। गोरखपुर में राप्तीनगर, रुस्तमपुर ढाल सहित चार जगहों पर लखनऊ से मंगाए गए हुक्कों का स्टॉल सज चुका है। रुस्तमपुर में हुक्का का स्टॉल लगाने वाले पप्पू और आलोक ने बताया कि पांच सेट के हुक्का की बुकिंग करीब साढ़े क्ख् हजार रुपए में होती है।

फ्लेवर्ड हुक्का की है जबरदस्त डिमांड

हुक्का में कई तरह का फ्लेवर यूज किया जाता है। बनाना, डबल एप्पल, मिंट, नाजरीन, चॉकलेट सहित कई फ्लेवर्स की डिमांड है, इन फ्लेवर्स में नशा नहीं होता है। इसलिए हर उम्र के लोगों को हुक्का पीने का मजा मिल जाता है। नशे के आदी लोगों के लिए अलग इंतजाम होता है। नशे वाले हुक्के में गांजा, चरस, अफीम, कोकीन जैसेप प्रतिबंधित ड्रग्स का का यूज किया जाता है।

खास मौके पर शाहमारूफ में सजती है शाम

रमजान के मौके पर शाहमारूफ में हुक्का की दुकानें सजती हैं। लेकिन यहां लोग नशे की लत पूरी करने नहीं, बल्कि एंज्वॉय करने के लिए हुक्का पीने जाते हैं। मेले जैसे माहौल में लोग हुक्का आनंद लेते हैं। इसके अलावा सिटी में गिने-चुने लोग पर्सनली हुक्का पीते हैं।

मोबाइल हुक्का भी है उपलब्ध

मेट्रोज से छोटे सिटीज में छा रहा हुक्का

एक समय मेट्रोज के यूथ का जुनून बना हुक्का धीरे-धीरे छोटे शहरों में भी अपनी पैठ बना रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, लखनऊ जैसे शहरों में हुक्का बार खुले हुए हैं। इन शहरों के कई लाउंज में भी हुक्का सर्व किया जाता है। इसकी रोकथाम के लिए सख्त कानून न होने की वजह से आसानी से हुक्का बार खोल लिया जा रहा है, हालांकि बार में सिर्फ फ्लेवर्ड हुक्का ही सर्व किए जाने का प्रावधान है। तंबाकू उत्पाद अधिनियम ख्00फ् के तहत मामूली कार्रवाई होने से हुक्का बार खोलने वालों पर खास असर नहीं पड़ता है।

गोरखपुर में चौथी बार हुक्का का स्टॉल लगा है। यहां पर इसकी डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है।

आलोक कुमार, कांट्रेक्टर

Posted By: Inextlive