ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 12 सितंबर 2018 दिन बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। संतान से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।

Born Today : Prachi Desai, Film Actress

मेष (Aries) : धन की आमद बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। इन्हें नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें।

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-आज अपनी वाणी पर संयम न खोएं।

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

तुला (Libra) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी से विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग और प्राकृतिक यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

धनु (Sagittarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में न पड़ें। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न खड़ा हो।

मकर (Capricorn) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

मीन (Pisces) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 सितम्बर : कर्क राशि वाले... इस हफ्ते आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 9 से 15 सितम्बर 2018 : वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, समय होगा आपके अनुकूल

Posted By: Chandramohan Mishra