ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 13 जुलाई 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

Born Today : Urvashi Sharma, Actress

मेष (Aries) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

वृष (Taurus) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल जरूर होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कर्क (Cancer) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता का भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

सिंह (Leo) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से और भी आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे। क्या न करें- आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

बेजन दारूवाला राशिफल 7 से 13 जुलाई: इस हफ्ते गणेशा आपके साथ हैं और आप बड़ी प्रॉब्लम्स को भी मजे से हल कर लेंगे

आर्थिक राशिफल 7 से 13 जुलाई : नौकरी हो या निवेश या फिर बिजनेस सभी जगह होगा लाभ, बस बड़ों की सलाह जरूर लें

धनु (Sagittarius) : आज आपकी यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परिवार में भी सुख शांति यथावत बनी रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

मीन (Pisces) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा। नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra